News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Silver prices mega dropping: चांदी के दामों में 17 फीसदी की भारी गिरावट देखने को मिली है. इस महीने की शुरुआत में चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं, 15 तारीख को एक लाख 85 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंची चांदी की कीमत शुक्रवार को 1.47 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. पिछले 10 दिन में इसमें लगभग 38,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है. विशेषज्ञ मानते हैं कि चांदी की कीमतों में आई भयंकर गिरावट के पीछे लंदन में चांदी की उपलब्धता में सुधार और निवेशकों की मुनाफावसूली मुख्य है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट में जहां एक सप्ताह पहले तक चांदी की कीमत 54.47 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस थी, अब इस शुक्रवार को 48.5 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रह गई. ईटी के अनुसार, सर्राफा व्यापारियों ने बताया कि अमेरिका और चीन से लंदन को बड़ी मात्रा में शिपमेंट आने से कीमतों पर दबाव कम हुआ है. भारत में चांदी 15 अक्टूबर को एक लाख 85 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के रिकार्ड हाई लेवल को छू गई थी. लंदन के भंडार बाजार चांदी की दरों पर सीधा असर करते हैं. अगर वहां चांदी कम होगी तो बाहर चांदी महंगी होगी, अगर भंडार बाजार में चांदी भरपूर होगी तो चांदी के दाम कम होंगे. चांदी की तेजी को बढ़ावा सिर्फ आभूषणों से नहीं मिला!

चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली. विश्लेषकों ने इस गिरावट का कारण मुनाफ़ावसूली और मज़बूत अमेरिकी डॉलर को बताया. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति के बीच प्रस्तावित शिखर सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है. ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच संभावित बैठक को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, इसलिए मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण किसी भी गिरावट से नई खरीदारी की दिलचस्पी बढ़ सकती है. उन्होंने कीमतें और गिरने के संकेत भी दिए.
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।