Stock Market Opening: गुरुवार की गिरावट के बाद शेयर बाजार में सधी शुरुआत, आज के टॉप गेनर में टाइटन तो टाटा स्टील पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening : अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज भी कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव मोड पर हुई है। शुक्रवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार की शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त देखी जा रही है। हालांकि शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हल्के हरे रंग के साथ हुई है।
गुरुवार की गिरावट के बाद इस कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (9 June 2023) सुबह बाजार संभलकर कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज पॉजिटिव रुख है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है।
बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 120 अंकों की तेजी के साथ करीब 63,00 के स्तर के पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 35 अंकों की उछाल के साथ 18,670 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार (8 June 2023 ) को शेयर बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स करीब 294 अंकों की गिरावट के साथ 62,848 के करीब और निफ्टी करीब 92 अंकों की गिरावट के साथ 18,635 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज शुक्रवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे बढ़कर 82.46 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की बढ़त के साथ 82.51 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: