हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Stock Market Opening: शेयर बाजार में गिरावट पर लगा ब्रेक, लार्सन एंड टूब्रो आज के टॉप तो लूजर पावरग्रिड

विज्ञापन

Share Market Update: ग्‍लोबल और एश‍ियाई मार्केट से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर में पिछले चार दिनों से जारी गिरावट पर आज ब्रेक लगता दिख रहा है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी का रूख है। सेंसेक्ट और निफ्टी हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 94 और निफ्टी 10 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज बुधवार (8 December) सुबह भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी के साथ हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्‍स (Sensex) 94 अंकों की तेजी के साथ 62,504 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 10 अंकों की तेजी के साथ 18,570 के स्तर पर खुला।

और पढ़िए – Indian Railways: नए साल पर रेल मंत्री देंगे खुशखबरी, इन राज्य के लोगों को होगा फायदा

विज्ञापन

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो लार्सन एंड टूब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो पावरग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज , कोटक महिंद्रा बैंक समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

डॉलर के मुकाबले 35 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया

विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज मजबूती के साथ खुला है। गुरुवार आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की मजबूती के साथ 82.27 के स्तर पर खुला है।

विज्ञापन

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

बुधवार (7 December): सेंसेक्स 215 अंकों की गिरावट के साथ 62,410 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 82 अंकों की नरमी के साथ 18,560 अंक पर बंद हुआ था।

मंगलवार (6 December): सेंसेक्स 208 अंकों की गिरावट के साथ 62,626 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 58 अंकों की नरमी के साथ 18,642 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

और पढ़िए –  EPFO ​​released new guideline: अब EPF क्लेम बार-बार नहीं होगा रिजेक्ट, जारी हुई ये गाइडलाइन्स

सोमवार (5 December): सेंसेक्स 33 अंकों की गिरावट के साथ 62,834 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 4 अंकों की बढ़त के साथ 18,701 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

शुक्रवार (2 December): सेंसेक्स 415 अंकों की गिरावट के साथ 63,868 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 116 अंकों की नरमी के साथ 18,696 अंक पर बंद हुआ था।

गुरुवार (1 December): सेंसेक्स 417 अंकों की बढ़त के साथ 63,099 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 54 अंकों की बढ़त के साथ 18,812 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

बुधवार (30 November): सेंसेक्स 184 अंकों की बढ़त के साथ 63,284 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 140 अंकों की बढ़त के साथ 18,267 अंक पर बंद हुआ था।

मंगलवार (29 November): सेंसेक्स 177 अंकों की तेजी के साथ 62,681 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 55 अंक उछलकर 18,816 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola