Stock Market Opening: शेयर बाजार में नरमी, इंडसइंड बैंक में उछाल तो हिन्डाल्को पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra
Edited By Pankaj Mishra
Share Market Update: नए साल 2023 के पहले कारोबारी हफ्ते के आज तीसरा दिन है। चीन में कोरोना के बढ़ते कहर के कारण दुनियाभर के देश अलर्ट मोड पर आ गए हैं। इसका असर भारत समेत दुनियाभर के सर्राफा बाजार पर देखने को मिल रहा है। अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में नरमी देखी जा रही है। सेंसेक्ट और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुला है। आज सेंसेक्स में 87 और निफ्टी में 26 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई।
इस साल के पहले कारोबारी हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को आज भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 87 अंकों की गिरावट के साथ 61,207 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 26 अंकों की नरमी के साथ 18,206 के स्तर पर खुला।
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 1,664 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 990 शेयर तेजी तो 549 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 125 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। वहीं 46 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 11 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इस साल के पहले कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज बुधवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया तेजी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की मजबूती के साथ 82.84 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की कमजोरी के साथ 82.88 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार (3 January 2023): सेंसेक्स 126 अंकों की उछाल के साथ 61,294 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 35 अंकों की तेजी के साथ 18,232 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (2 January 2023): सेंसेक्स 327 अंकों की उछाल के साथ 61,167 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 92 अंकों की तेजी के साथ 18,197 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (30 December 2023): सेंसेक्स 293 अंक गिरकर साथ 60,840 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 85 अंकों की तेजी के साथ 18,105 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार (29 December 2023): सेंसेक्स 224 अंकों की उछाल के साथ 61,133 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 69 अंकों की तेजी के साथ 18,191 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (28 December 2023): सेंसेक्स 17 अंकों की गिरावट के साथ 60,910 अंक पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी करीब 10 अंकों की नरमी के साथ 18,122 अंक पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: