Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, Sensex और Nifty लुढ़का
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Share Market Update: ग्लोबल और एशियाई मार्केट से मिल रहे मिले जुले ग्लेबल संकेत के बीच भारतीय घरेलू शेयर में पिछले तीन दिनों से लगातार गिरावट का दौर जारी है। शेयर बाजार में आज भी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।
इस कारोबारी हफ्ते से पहले दिन आज सोमवार (21 November) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) गिरवट के साथ लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों आज लाल निशान पर खुले हैं। सेंसेक्स में आज 400 अंक और निफ्टी में 120 अंकों की गिरावट देखने को मिली।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 400 अंकों की गिरावट के साथ 61,200 के स्तर के पार खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 120 अंक गिरकर 18,180 के स्तर पर खुला।
विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज कमजोरी के साथ खुला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आज आज डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की कमजोरी के साथ 81.86 रुपये के स्तर पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 1.01 रुपये की मजबूती के साथ 82.03 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (17 November): सेंसेक्स 87 अंकों की गिरवट के साथ 61,663 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 35 अंकों की लुढ़कर के साथ 18,307 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार (17 November): सेंसेक्स 230 अंकों की गिरवट के साथ 61,750 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 65 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 18,343 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (16 November): सेंसेक्स 107 अंकों की बढ़त के साथ 61,980 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 6 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 18,409 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (15 November): सेंसेक्स 250 अंकों की बढ़त के साथ 61,872 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 अंक मजबूती के साथ 18,403 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (14 November): सेंसेक्स 171 अंकों की गिरावट के साथ 61,624 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 21 अंक लुढ़ककर 18,329 अंक पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: