Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत पॉजिटिव मोड पर हुई है। सोमवार आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त देखी जा रही है। आज शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे रंग के साथ हुई है। इसके साथ ही आज एकबार फिर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार को (17 July 2023) सुबह बाजार तेजी के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 234 अंकों की तेजी के साथ 66,295 के स्तर के पर तो एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 65 अंकों की बढ़त के साथ 19,630 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को भी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 502 अंकों की तेजी के साथ 66,060 के स्तर पर तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 150 अंकों की उछाल के साथ 19,564 के स्तर पर बंद हुआ।
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 3,068 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 1936 शेयर तेजी, 1000 गिरावट तो 132 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 104 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 20 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो आईटी, विप्रो, टेक महिंद्रा, एलटीआई माइंडट्री, डॉक्टर रेड्डी, रिलायंस समेत कई कंपनियों के शेयर तेजी के साथ खुले हैं।
- जबकि गिरने वाले शेयर्स की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, टाइटन समेत कई कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे।
डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसा कमजोर
आज सोमवार को भी विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की तेजी के साथ 82.11 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की कमजोरी के साथ 82.17 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
- शुक्रवार (7 July 2023) को सेंसेक्स 502 अंकों की चढ़कर के 66,060 और निफ्टी 150 अंकों की तेजी के साथ 19,564 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
- गुरुवार (13 July 2023) को सेंसेक्स 670 अंक बढ़कर 66,064 और निफ्टी 29 अंकों की मजबूती के साथ 19,413 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- बुधवार (12 July 2023) को सेंसेक्स 223 अंकों की नरमी के साथ 65,393 और निफ्टी 55 अंक कमजोरी के साथ होकर 19,384 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
- मंगलवार (11 July 2023) को सेंसेक्स 273 अंकों की तेजी के साथ 65,618 और निफ्टी 83 अंक उछलर 19,439 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- सोमवार (10 July 2023) को सेंसेक्स 63 अंक बढ़कर 65,344 और निफ्टी 24 अंकों की मजबूती के साथ 19,355 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
संबंधित खबरें
GST 2.0 में कारोबारियों को बड़ी राहत की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तारी नहीं कर सकेंगे टैक्स अफसर, कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
5 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 day agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
1 day agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
1 day agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
1 day agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
2 days agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines