हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Stock Market Opening: शेयर बाजार में तेजी, हरे निशान पर Sensex और Nifty

विज्ञापन

Share Market Update: ग्‍लोबल मार्केट से मिल रहे मिले जुले संकेतों बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत बड़ी तेजी के साथ हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन गुरुवार (15 September) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market down) में तेजी का रूख है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी दोनों हरे न‍िशान पर खुले हैं।

अभी पढ़ें – Gold Price Update: सातवें आसमान से गिरा सोना, 6200 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा हुआ सस्ता

शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 107 अंकों की गिरावट (Share market down) के साथ 60,454 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 42 अंकों से कमजोरी के साथ 18,046 के स्तर पर खुला है।

विज्ञापन

 बाजार का आज का हाल

बीएसई (BSE) में आज शुरुआत में कुल 1,886 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई। जिसमें करीब 1,206 शेयर तेजी तो 539 गिरावट के साथ खुली। जबकि 141 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर हैं। वहीं आज 96 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 4 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, एलएंडटी, एमएंडएम, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल, नेस्ले, एचडीएफसी, विप्रो, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।

विज्ञापन

– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, टीसीएस, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट का रूख है।

डॉलर के मुकाबले 8 पैसे कमजोर के साथ खुला रुपया

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 8 पैसे की कमजोरी के साथ 79.52 रुपये के स्तर पर खुला है। वहीं पिछले कारोबारी दिन पिछले बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे की कमजोरी के साथ 79.44 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, फटाफट जानें दाम घटे या बढ़े ?

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

बुधवार (14 September): सेंसेक्स 224 अंकों की गिरावट के साथ 60,346 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 66 की गिरावट के साथ 18,003 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

मंगलवार (13 September): सेंसेक्स 455 अंकों की तेजी के साथ 60,571 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 133 की बढ़त के साथ 18,000 अंक के पार बंद हुआ था।

सोमवार (12 September): सेंसेक्स 321 अंकों की तेजी के साथ 60,115 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 103 अंक बढ़कर 17,936 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

शुक्रवार (9 September): सेंसेक्स 104 अंकों की तेजी के साथ 59,793 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 34 की मामूली बढ़त के साथ 17,883 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।

गुरुवार (8 September): सेंसेक्स 659 अंकों की तेजी के साथ 59,688 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 174 अंक चढ़कर 17,798 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola