Stock Market Opening : शेयर बाजार में उछाल जारी, आज के टॉप गेनर में एचसीएल टेक तो पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन पर दवाब

Share Market, Stock Market, Sensex, Nifty
विज्ञापन

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत पॉजिटिव मोड पर हुई है। बुधवार आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त देखी जा रही है। आज शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे रंग के साथ हुई है।

इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज शुक्रवार को (14 July 2023) सुबह बाजार तेजी के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्‍स (Sensex) करीब 175 अंकों की तेजी के साथ 65,736 के स्तर के पर तो एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 60 अंकों की बढ़त के साथ 19,473 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

विज्ञापन

इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 670 अंकों की तेजी के साथ 66,064 के स्तर पर तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 29 अंकों की गिरावट के साथ 19,413 के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार का आज का हाल

आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 3,068 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 1936 शेयर तेजी, 1000 गिरावट तो 132 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 104 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 20 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

  • आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एचसीएल टेक, एलटीआई माइंडट्री, हिन्डाल्को, इनफोसिस, टेक महिन्द्रा समेत कई कंपनियों के शेयर तेजी के साथ खुले हैं।
  • जबकि गिरने वाले शेयर्स की बात करें तो पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन, अपोलो हास्पिटल, एचडीएफसी, एनटीपीसी, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा समेत कई कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे।

डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसा मजबूत

आज शुक्र को भी विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की तेजी के साथ 81.96 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की मजबूती के साथ 82.08 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

  • गुरुवार (13 July 2023) को सेंसेक्स 670 अंक बढ़कर 66,064 और निफ्टी 29 अंकों की मजबूती के साथ 19,413 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
  • बुधवार (12 July 2023) को सेंसेक्स 223 अंकों की नरमी के साथ 65,393 और निफ्टी 55 अंक कमजोरी के साथ होकर 19,384 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
  • मंगलवार (11 July 2023) को सेंसेक्स 273 अंकों की तेजी के साथ 65,618 और निफ्टी 83 अंक उछलर 19,439 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
  • सोमवार (10 July 2023) को सेंसेक्स 63 अंक बढ़कर 65,344 और निफ्टी 24 अंकों की मजबूती के साथ 19,355 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
  • शुक्रवार (7 July 2023) को सेंसेक्स 505 अंकों की गिरावट के साथ 65,280 और निफ्टी 165 अंक कमजोरी के साथ होकर 19,331 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ