Stock Market Opening: लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में उछाल, आज के टॉप गेनर में एशियन पेंट्स तो महिन्द्रा एंड महिन्द्रा पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening : अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज भी कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव मोड पर हुई है। लगातार दूसरे दिनों मंगलवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त देखी जा रही है। आज भी शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे रंग के साथ हुई है।
इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार (13 June 2023) सुबह बाजार संभलकर कारोबार करते हुए दिखाई दे रहा है। सोमवार की तेजी बाद आज भी भारतीय शेयर बाजार में पॉजिटिव रुख है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 258 अंकों की तेजी के साथ 62,983 के स्तर के पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 73 अंकों की उछाल के साथ 18,671 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (12 June 2023 ) को भी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स करीब 99 अंकों की उछाल के साथ 62,724 के करीब और निफ्टी करीब 38 अंकों की मजबूती के साथ 18,601 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज मंगलवार को भी विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे बढ़कर 82.40 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की बढ़त के साथ 82.43 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: