हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Stock Market Opening: शेयर बाजार में तीन दिनों से जारी गिरावट पर लगा ब्रेक, हरे निशान पर Sensex और Nifty

विज्ञापन

Share Market Update: ग्‍लोबल मार्केट से मिल रहे मिले जुले रूख के बीच पिछले तीन दिनों से भारतीय शेयर बाजार में जारी गिरावट पर फिलहाल आज ब्रेक लग गया है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार (12 October) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्‍स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों हरे न‍िशान पर खुले हैं।

अभी पढ़ें – Gold Price Update: करवा चौथ से पहले सोना खरीदारों की लगी लॉटरी, 5400 रुपये से भी ज्यादा हुआ

30 शेयरों वाला सेंसेक्‍स 165 अंक चढ़कर 57,312.49 के स्‍तर पर खुला. वहीं, 50 शेयरों वाले न‍िफ्टी ने भी तेजी के साथ कारोबार शुरू क‍िया और यह 42 अंक चढ़कर 17,025.55 के स्‍तर पर खुला.

विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 165 अंकों की तेजी के साथ 57,312 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) करीब 42 अंक चढ़कर 17,025 के स्तर पर खुला है।

बाजार का आज का हाल

बीएसई (BSE) में आज कुल 2,037 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें करीब 1,414 शेयर तेजी तो 529 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 94 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर हैं। वहीं आज 60 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 16 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एचसीएल टेक्‍नोलॉजीज, कोल इंडिया, इन्‍फोसिस, बजाज फिनसर्व, पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन, एशियन पेंट्स, बीपीसीएल समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।

– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, हिन्डाल्को, जेएसडब्लू स्टील, ओएनजीसी समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले 1 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 1 पैसे की कमजोरी के साथ 82.30 रुपये के स्तर पर खुला है। वहीं पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की मजबूती के साथ 82.31 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर में एक लीटर तेल का क्या है रेट

विज्ञापन

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

मंगलवार (11 Octomber): सेंसेक्स 843 अंकों की गिरावट के साथ 57,147 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी करीब 257 अंकों गिरकर 16,983 अंक पर बंद हुआ था।

सोमवार (10 Octomber): सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ 57,991 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 73 अंक गिरकर 17,241 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

शुक्रवार (7 Octomber): सेंसेक्स 306 अंकों की गिरावट के साथ 58,191 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 17 अंकों की नरमी के साथ 17,314 के स्तर पर बंद हुआ था।

गुरुवार (6 Octomber): सेंसेक्स 156 अंकों की बढ़त के साथ 58,222 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 57 अंक लुढ़कर 17,331 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola