Sanjay Dutt की व्हिस्की कंपनी ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, जानें Glenwalk का अगला टारगेट क्या?

Sanjay Dutt Company Business Record: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की कंपनी ने कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साथ ही कंपनी ने अगले साल का टारगेट भी फिक्स कर लिया है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Sanjay Dutt

Sanjay Dutt

विज्ञापन

Sanjay Dutt Scotch Whisky Brand News: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बिजनेस में शौहरत और नाम कमा रहे हैं। यह हम नहीं, बल्कि उनकी बिजनेस कंपनी के ताजा आंकड़े इसका सबूत दे रहे हैं। साल 2023 में संजय दत्त ने शराब के कारोबार में बड़ी रकम के साथ इन्वेस्ट किया था।

द ग्लेनवॉक नामक कंपनी के संजय दत्त ब्रांड पार्टनर हैं। उनके पार्टनर बनने के बाद कंपनी ने धाकड़ कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इससे जुड़ा एक आंकड़ा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दावा है कि एक्टर संजय दत्त की द ग्लेनवॉक स्कॉच व्हिस्की कंपनी ने अपनी शुरुआत के पहले साल में ही छप्पड़ फाड़ 5 लाख बोतलें बेच डाली हैं।

विज्ञापन

कंपनी से कब जुड़े संजय दत्त?

संजय दत्त ने जून 2023 में ग्लेनवॉक के लॉन्च के साथ एल्कोबेव बिजनेस में कदम रखा था। यह ब्रांड कार्टेल एंड ब्रदर्स की ओर से लॉन्च किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हिस्की की किफायती कीमत के चलते लोगों की इस ब्रांड में दिलचस्पी बढ़ी। कंपनी को मिली बड़ी कामयाबी के बाद ग्लेनवॉक ने मौजूदा साल में 118 मिलियन बोतलें बेचने का टारगेट रखा है। बता दें कि स्कॉच व्हिस्की कीमत 1550 रुपये से 1600 रुपये प्रति बोतल के बीच है। संजय दत्त ने अपना खुद का भी स्कॉच व्हिस्की ब्रांड लॉन्च किया था। वैसे इस मामले में संजय दत्त अकेले नहीं हैं। कई अन्य सेलेब्स ने भी शराब उद्योग में निवेश किया है।

विज्ञापन

कंपनी ने बताया फ्यूचर प्लान!

ग्लेनवॉक अब देशभर में अपने ब्रांड को फैलाने पर विचार कर रहा है। इसके लिए कंपनी पंजाब, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों के मार्केट में अपने ब्रांड को चमकाएगा। प्रमुख राज्यों के साथ-साथ कंपनी विदेशी मार्केट पर भी नजर रखे हुए है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 50 देशों में विस्तार करना चाहता है। बता दें कि कंपनी ने दुबई में एंट्री के साथ पहला विदेशी व्यापार भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

‘संजू’ की फिल्मों की भी मचेगी धूम!

एक्टर संजय दत्त के फिल्मी करियर की बात करें तो इस साल उनकी ढेर सारी फिल्में बड़े पर्दे के साथ-साथ OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं। 9 अगस्त 2024 को एक्टर संजय दत्त की घुड़चढ़ी मूवी जियो सिनेमा पर रिलीज हुई। संजय दत्त ‘डबल स्मार्ट’ नामक फिल्म में बिग बुल की भी भूमिका निभाते दिखने वाले हैं। बता दें कि यह मूवी आने वाली 15 अगस्त को सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं और हिंदी में रिलीज होगी। संजू के फैन एक बार फिर अपने पसंदीदा एक्टर को देखने के लिए बेताब हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ