देश के तीन अमीर परिवारों ने सिंगापुर की जीडीपी को दी टक्कर, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

India’s 3 Richest Families worth Singapore GDP: दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद भारत ने 2027 तक 5 ट्रिलियन इकॉनमी बनने का लक्ष्य रखा है। मगर क्या आप देश के सबसे अमीर परिवारों की फेहरिस्त जानते हैं?

Business News

India’s 3 Richest Families worth Singapore GDP: सिंगापुर को दुनिया के मशहूर देशों में गिना जाता है। 460 बिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ सिंगापुर का नाम दुनिया की टॉप 50 अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है। मगर क्या आप जानते हैं कि भारत के तीन अमीर परिवारों की आय सिंगापुर की जीडीपी के बराबर है। जी हां, ये चौंकाने वाला खुलासा हाल ही में एक रिपोर्ट में सामने आया है।

विज्ञापन

देश के टॉप 5 अमीर परिवार

अब आप सोच रहे होंगे कि देश के वो तीन सबसे अमीर खानदान आखिर हैं कौन? पहले नाम का तो शायद आपने भी अंदाजा लगा लिया होगा। इस लिस्ट में पहला नाम रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी का है। अंबानी फैमिली की नेट वर्थ 25.8 लाख करोड़ है। इसी कड़ी में दूसरा नाम बजाज परिवार का है। बजाज फैमिली के मुखिया नीरज बजाज की नेट वर्थ 7.1 लाख करोड़ है। तीसरे नंबर पर बिड़ला फैमिली है। कुमार मंगलम बिड़ला के पास 5.4 लाख करोड़ हैं। इन तीनों को मिलाकर 460 बिलियन डॉलर यानी 38 लाख करोड़ से अधिक होता है, जो कि सिंगापुर की जीडीपी के बराबर है।

विज्ञापन

फर्स्ट जनरेशन बिजनेस फैमिली

आप सोच रहे होंगे कि इस सूची में अडानी परिवार का नाम शामिल क्यों नहीं है। दरअसल अडानी फैमिली फर्स्ट जनरेशन में आती है। फर्स्ट जनरेशन की लिस्ट में 15.4 लाख करोड़ के साथ अडानी पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर 2.4 लाख करोड़ की नेट वर्थ के साथ सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक पूनावाला का नाम मौजूद है। इसके अलावा देवी लैबोरेटरीज की देवी फैमिली 91 हजार करोड़ की नेट वर्थ के साथ तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन

चौंका देंगे आंकड़े

बता दें कि 2024 में देश के टॉप बिजनेस परिवार 1.3 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति रखते हैं। ये आंकड़ा स्विट्जरलैंड और यूएई की जीडीपी से भी ज्यादा है। इस लिस्ट में नाम होने के लिए किसी भी बिजनेस फैमिली की आय 2,700 करोड़ से ज्यादा होनी चाहिए। ऐसे में देश की 124 बिजनेस परिवारों के नाम लिस्ट में शामिल हैं, जो एक-साथ 1 बिलियन डॉलर की संपत्ती होल्ड करते हैं।

15 कंपनियों की मालिक महिलाएं

हल्दीराम स्नैक्स 63,000 करोड़ के साथ देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इस लिस्ट में शामिल 15 कंपनियों का मालिकाना हक महिलाओं के पासे है। 6वीं जनरेशन में गडगिल परिवार 3,900 करोड़ के साथ पहले स्थान पर है। तो वहीं 5वें जनरेशन में श्रीराम परिवार का नाम टॉप पर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ