Shubham Upadhyay
Business Journalist
Read MoreBank Complaint to RBI: जब से भारत में डिजिटल के लेनदेनों में इजाफा हुआ है तभी से ग्राहकों को कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। अमूमन एक प्रॉब्लम सबसे कॉमन है कि खाते से रुपए तो कट गए, पर पेमेंट नहीं हुआ। जब इसके बारे में बैंक में कंप्लेंट की जाती है तो बैंक के अधिकारी बस इंतजार करने के लिए ही कहते रहते हैं। अगर राशी कम है तो ज्यादा टेंशन नहीं होती है, लेकिन जब अमाउंट लाखों का हो तो फिर हर समय दिमाग में टेंशन बनी रहती है। इसलिए आज आपको बताते हैं कि अगर आपका बैंक आपकी शिकायत नहीं सुन रहा है तो RBI से इसकी कंपलेंट कैसे कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- ‘जो छापना है छापो, पिक्चर चल रही फ्री में मजे लो’; एयरपोर्ट पर रोके जाने पर बोले Ashneer Grover
कंप्लेंट फाइल करने के 1 हफ्ते के अंदर आपके पास मेल आ जाएगा। RBI ने इन शिकायतों के लिए अलग पोर्टल इसलिए खोला है जिससे इनको सोल्व करने में ज्यादा देर ना हो। साथ में RBI ने कंप्लेंट को ट्रेक करने की भी सुविधा दी है। मेल के जरिए RBI कंप्लेंट नंबर शिकायतकर्ता को दे देता है, जिससे https://cms.rbi.org.in/ पर जाकर अपनी कंप्लेंट के स्टेट्स को चेक किया जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।