Petrol Diesel Price Alert: पाक सरकार ने बढ़ाए फ्यूल के रेट, 367 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल 400 के करीब

Petrol Diesel Price Alert: पाक‍िस्‍तान में एक बार फ‍िर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को म‍िल रहा है. पडोसी देश में अब पेट्रोल के दाम 367 रुपये और डीजल के दाम 400 के करीब पहुंच चुके हैं.

pakistan petrol price hike

पाक‍िस्‍तान में पेट्रोल और डीजल के दाम में एक बार फ‍िर इजाफा देखने को म‍िल रहा है. (फोटो क्रेड‍िट- एआई)

Petrol Diesel Price Latest Update: अगर आप पेट्रोल ड‍ीजल की कीमतों को लेकर परेशान हैं तो जरा हमारे पड़ोसी देश पाक‍िस्‍तान पर नजर डालें. पाक‍िस्‍तान में पेट्रोल के दाम 367 रुपये प्रत‍ि लीटर और डीजल 400 रुपये प्रत‍ि लीटर के करीब पहुंच चुके हैं. जी हां, भारत में आज पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रत‍ि लीटर है, वहीं डीजल की कीमत 97.83 रुपये प्रत‍ि लीटर है. पाकिस्तान के ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (OGRA) और सरकार ने तेल की कीमतों की समीक्षा करने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में ये इजाफा क‍िया है.

विज्ञापन

बता दें क‍ि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल का भाव 100 डॉलर प्रत‍ि बैरल के स्‍तर को पार कर चुका है. इस हालात को देखते हुए पाक‍िस्‍तान में पेट्रोल के दाम में 3.40 पाकिस्तानी रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. इस इजाफे के बाद कीमतें अब 367.75 प्रति लीटर पर पहुंच गई हैं. वहीं, हाई-स्पीड डीजल की कीमत 6.72 पाकिस्तानी रुपये बढ़कर 392.67 प्रति लीटर हो गई है. पाक‍िस्‍तान की ये नई पेट्रोल और डीजल की दरें आज 10 सितंबर से लागू हो गई हैं.

विज्ञापन

बीते 3 दिनों में लगातार तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं. हालत यह है कि महज एक हफ्ते से भी कम समय के अंदर पाकिस्तान में पेट्रोल 21.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 14.62 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है.

विज्ञापन

8 सितंबर: पेट्रोल में 12.90 रुपये और डीजल में 3.72 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई.
9 सितंबर: पेट्रोल 5.58 रुपये और डीजल 4.18 रुपये महंगा हुआ.
10 सितंबर: पेट्रोल के दाम में 3.40 रुपये और डीजल में 6.72 रुपये का ताजा इजाफा किया गया.

आखिर क्यों बेकाबू हुईं कीमतें?

मिडिल ईस्ट संकट और $100 के पार कच्चा तेल
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. पाकिस्तान अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल आयात करता है, जिससे उसके घटते विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) पर भारी दबाव पड़ रहा है.

विज्ञापन

IMF की सख्त शर्त: फायदे-नुकसान से सरकार दूर रहे
पाकिस्तान इस समय आईएमएफ (IMF) के बेलआउट पैकेज पर टिका हुआ है. IMF ने शर्त रखी है कि सरकार को फुल कॉस्ट रिकवरी मॉडल लागू करना होगा. यानी तेल खरीदने और रिफाइन करने का पूरा खर्च सीधे जनता से वसूला जाएगा, सरकार अपनी तरफ से कोई सब्सिडी नहीं दे सकती. इसी दबाव के चलते वहां अब डेली प्राइसिंग मैकेनिज्म (Daily Pricing Mechanism) लागू कर दिया गया है, जिससे रोज दाम बदल रहे हैं.

प्रति लीटर 114 तक का भारी टैक्स
पाकिस्तान की टैक्स कमाई का 70% से ज्यादा हिस्सा पुराने कर्जों का ब्याज चुकाने में ही चला जाता है. ऐसे में सरकार अपनी जेब से घाटा सहने की स्थिति में नहीं है. स्थिति यह है कि पाकिस्तान सरकार वर्तमान में आम जनता से प्रति लीटर पेट्रोल पर 114 रुपये और डीजल पर 100 रुपये केवल टैक्स, कस्टम ड्यूटी और पेट्रोलियम लेवी (Petroleum Levy) के रूप में वसूल रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ