Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
Reliance Home Finance Return Double in 6 Month : अनिल अंबानी की कंपनी Reliance Home Finance के शेयर ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इस शेयर ने पिछले 6 महीने में 97.50 फीसदी का रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों की रकम 6 महीने में ही करीब-करीब दोगुनी हो गई। Reliance Home Finance कंपनी का यह एक पैनी स्टॉक है।
अगर इस शेयर की ऑल टाइम हाई कीमत से तुलना करें तो यह अभी काफी कम है। यह शेयर सितंबर 2017 को आया था। उस समय इस शेयर की कीमत करीब 107 रुपये थी। ऐसे में देखें तो तब से लेकर अब तक इसमें करीब 96 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले 6 महीने में भी इसमें उतार-चढ़ाव का दौर रहा है।

अनिल अंबानी की कंपनी के शेयर ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न
Reliance Home Finance कंपनी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल की सब्सिडियरी कंपनी है। यह कंपनी होम लोन, LAP, कंस्ट्रक्शन फाइनेंस आदि सुविधाएं मुहैया कराती है।
पेनी स्टॉक वे शेयर होते हैं जिनकी कीमत 10 रुपये से कम होती है। हालांकि कंपनी की मार्केट वैल्यू के हिसाब से इन्हें नैनो-कैप स्टॉक, माइक्रो-कैप स्टॉक और स्मॉल कैप स्टॉक भी कहा जाता है। साधारणत: पेनी स्टॉक ऐसी कंपनियों द्वारा जारी किए जाते हैं जिनकी मार्केट वैल्यू 5 हजार करोड़ रुपये से कम होती है।
यह भी पढ़ें : Akshaya Tritiya 2024 : सोने का बिजनेस करने वाली Senco Gold समेत 3 कंपनियों ने दिया गोल्ड से ज्यादा रिटर्न
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।