EPFO: प्राइवेट जॉब वालों को रिटायरमेंट पर कितनी मिलेगी पेंशन? जानें आसान फॉर्मूला

How to Calculate EPS Pension: प्राइवेट कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी? जानिए EPFO का आसान कैलकुलेशन फॉर्मूला, 15000 रुपये सैलरी कैप और अर्ली पेंशन के नियम.

How to Calculate EPS Pension Formula EPFO

EPFO Pension Calculation: प्राइवेट कर्मचारियों को रिटारमेंट के बाद कितनी मिलेगी पेंशन? जानिए आसान गणित (फोटो क्रेड‍िट- एआई)

विज्ञापन

EPFO Pension Rule: हर महीने की पहली तारीख को सैलरी का मैसेज आते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, लेकिन इसके साथ ही अक्सर रिटारमेंट के बाद के खर्चों की चिंता भी सताने लगती है. सरकारी नौकरी की तरह प्राइवेट जॉब में फिक्स्ड पेंशन की गारंटी तो नहीं होती, लेकिन अगर आपकी बेसिक सैलरी से हर महीने पीएफ (PF) कटता है, तो आपकी बुढ़ापे की टेंशन काफी हद तक कम हो सकती है.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की एम्प्लॉई पेंशन स्कीम (EPS) प्राइवेट कर्मचारियों के लिए एक मजबूत फाइनेंशियल सेफ्टी नेट का काम करती है. आइए बेहद समझते हैं कि रिटायरमेंट के बाद आपकी जेब में हर महीने कितनी पेंशन आएगी और इसका कैलकुलेशन कैसे होता है.

विज्ञापन

पीएफ का पैसा पेंशन में कैसे बदलता है?

बहुत से लोग सोचते हैं कि पीएफ में जमा पूरा पैसा रिटायरमेंट पर एक साथ (Lump sum) मिल जाता है, लेकिन इसका स्ट्रक्चर थोड़ा अलग है. आपकी बेसिक सैलरी से जो कटौती होती है, वह पूरी 100% आपके ईपीएफ (EPF) खाते में जाती है. आपकी कंपनी भी उतना ही योगदान देती है, लेकिन कंपनी के अंशदान का एक बड़ा हिस्सा (8.33%) सीधे आपके पेंशन फंड यानी EPS में चला जाता है.

पेंशन पाने के लिए 2 सबसे जरूरी शर्तें

विज्ञापन
  1. कम से कम 10 साल की नौकरी: आपके पास न्यूनतम 10 वर्ष की पेंशन योग्य सेवा (Pensionable Service) होनी चाहिए.
  2. 58 वर्ष की आयु: पूरी पेंशन का लाभ उठाने के लिए आपकी उम्र 58 वर्ष होनी चाहिए.

बिना किसी सीए (CA) के खुद करें अपनी पेंशन का कैलकुलेशन
ईपीएफओ (EPFO) ने पेंशन तय करने के लिए एक बेहद पारदर्शी और सरल फॉर्मूला बनाया है:

मंथली पेंशन = पेंशन योग्य सैलरी (Pensionable Salary) X सेवा के कुल वर्ष / 70

विज्ञापन

ध्यान देने वाली जरूरी बात:
मौजूदा नियमों के तहत पेंशन की गणना के लिए अधिकतम सैलरी (Basic + DA) की सीमा 15000 रुपये प्रति माह तय की गई है. यानी आपकी बेसिक सैलरी चाहे कितनी भी ज्यादा (जैसे 1 लाख या 2 लाख रुपये) क्यों न हो, पेंशन का कैलकुलेशन 15000 की कैपिंग पर ही किया जाएगा.

विज्ञापन

उदाहरण से समझें पेंशन का गणित
मान लीजिए कन्हैया नाम के एक कर्मचारी रिटायरमेंट के करीब हैं और उनकी कुल EPS सर्विस 50 वर्ष (जोड़े गए सालों सहित) है:

मैक्सिमम सैलरी कैप: 15000 रुपये
सेवा के वर्ष: 50
कैलकुलेशन: 15000 X 50/70 = 10,714.28

विज्ञापन

इस हिसाब से कन्हैया को रिटायरमेंट के बाद हर महीने लगभग 10714 रुपये की फिक्स्ड पेंशन मिलेगी.

शुरुआती (Early) पेंशन लेने का नुकसान
अगर आप 58 साल की उम्र से पहले (50 से 57 वर्ष की उम्र के बीच) अर्ली पेंशन लेते हैं, तो आपको बड़ा वित्तीय नुकसान होगा. EPFO नियमों के मुताबिक, 58 साल की उम्र से जितने साल पहले आप पेंशन शुरू कराएंगे, हर साल के हिसाब से आपकी पेंशन राशि में 4% की कटौती की जाएगी. इसलिए 58 साल की उम्र तक इंतजार करना ही समझदारी भरा फैसला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ