अदाणी एयरपोर्ट्स में 1 बिलियन डॉलर का बड़ा निवेश, ब्लैकरॉक, टेमासेक समेत 4 फर्म ने लगाया पैसा

इंवेस्टमेंट तीन चरणों में पूरा होगा, जिसकी आखिरी किस्त जुलाई 2027 तक मिलने की उम्मीद है. तीनों चरण पूरे होने के बाद ये निवेशक मिलकर अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स में करीब 5.54 फीसदी हिस्सेदारी के मालिक होंगे.

Adani Airports, Adani Airports Equity Funding, AAHL BlackRock Temasek Investment, Premji Invest Adani Airport Holdings, Jeet Adani

अदाणी एयरपोर्ट ने 9825 करोड़ रुपये की प्राइमरी इक्विटी जुटाने के लिए डील की है. (Image - AI)

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स से करीब 9825 करोड़ रुपये की प्राइमरी इक्विटी जुटाने के लिए डील की है. इस डील के साथ ही अदाणी एयरपोर्ट्स का प्री-मनी इक्विटी वैल्यूएशन करीब 18 अरब डॉलर आंका गया है, जो भारतीय एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में किए गए सबसे बड़े इक्विटी निवेशों में से एक है.

विज्ञापन

इस डील में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर के चार बड़े संस्थागत निवेशक ब्लैकरॉक, टेमासेक, अल्फा वेव ग्लोबल और प्रेमजी इन्वेस्ट शामिल हैं. इंवेस्टमेंट तीन चरणों में पूरा होगा, जिसकी आखिरी किस्त जुलाई 2027 तक मिलने की उम्मीद है. तीनों चरण पूरे होने के बाद ये निवेशक मिलकर अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स में करीब 5.54 फीसदी हिस्सेदारी के मालिक होंगे.

विज्ञापन

अदाणी अडानी एयरपोर्ट्स इस फंस का इस्तेमाल एयरपोर्ट का आधुनिकीकरण और सालाना 20 करोड़ यात्रियों को संभालने के लिए इंफ्रा के विस्तार में किया जाएगा. इसके अलावा एयरपोर्ट के आसपास पहले चरण में करीब 2.2 करोड़ वर्ग फीट में इंटीग्रेटेड अदाणी एयरपोर्ट सिटी बनाई जाएगी. वहीं, इसी फंड से ग्राउंड हैंडलिंग, पैसेंजर-फेसिंग सर्विसेज और रिटेल-कमर्शियल बिजनेस को तेजी से बढ़ाया जाएगा.

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जीत अदाणी ने कहा, ‘यह साझेदारी अदाणी एयरपोर्ट्स के डवलपमेंट में एक बड़ा मील का पत्थर है. भारतीय एविएशन सेक्टर जीडीपी ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन है. इन दिग्गज पार्टनर्स के साथ मिलकर हम इंफ्रास्ट्रक्चर, सिटी-साइड डेवलपमेंट और नॉन-एरोनॉटिकल बिजनेस में समय से आगे निवेश करते रहेंगे.’

विज्ञापन

वहीं, कंपनी के सीईओ अरुण बंसल ने कहा कि भारतीय उपभोक्ताओं की बढ़ती खर्च करने की क्षमता और घरेलू एविएशन में असीम संभावनाओं को देखते हुए AAHL को दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ