Ration Card Big Update: 1 अक्टूबर से इन लोगों का राशन कार्ड हो जाएगा बंद! 21 सितंबर से पहले निपटा लें यह काम

Ration Card Deactivation 2026: 6 महीने से राशन न उठाने वाले साइलेंट कार्डधारकों का राशन कार्ड 1 अक्टूबर से होगा बंद. 21 सितंबर से पहले अपना राशन उठाएं और e-KYC कराएं. जानें पूरी प्रक्रिया.

Ration Card new rule

Ration Card Rules: 1 अक्टूबर से बंद हो जाएंगे ये राशन कार्ड! जानें नया नियम (फोटो क्रेड‍िट- एआई)

अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप कई महीनों से जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकानों से अनाज नहीं ले रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. सरकार फर्जीवाड़े को रोकने और जरूरतमंदों तक सही योजना पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है.

विज्ञापन

झारखंड समेत कई राज्यों में लागू हो रहे नए नियमों के मुताबिक, लगातार 6 महीने से राशन न उठाने वाले राशन कार्ड धारकों का कार्ड 1 अक्टूबर से अस्थायी रूप से निष्क्रिए (Deactivate) कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

साइलेंट कार्डधारी कौन हैं और क्यों बंद हो रहा है कार्ड?

ऐसे राशन कार्ड लाभार्थी जो लगातार पिछले छह महीनों से पीडीएस दुकान से अपना राशन नहीं उठा रहे हैं, उन्हें साइलेंट कार्डधारी (Silent Cardholders) की श्रेणी में रखा गया है. जांच में सामने आया है कि बहुत से लोगों ने केवल आयुष्मान भारत और मंईयां सम्मान योजना जैसी सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए राशन कार्ड बनवाया था, लेकिन वे अनाज नहीं ले रहे हैं.

विज्ञापन

सरकार ऐसे ही फर्जी या निष्क्रिय कार्डधारकों की पहचान कर उन्हें लिस्ट से हटाना चाहती है ताकि वास्तव में जरूरतमंद लोगों को उनका हक मिल सके.

विज्ञापन

21 सितंबर तक का समय: क्या करना होगा?
अगर आपका राशन कार्ड भी इस लिस्ट में है और आप इसे चालू रखना चाहते हैं, तो सरकार ने आपको 21 सितंबर तक का मौका दिया है. 21 सितंबर से पहले अपनी नजदीकी PDS दुकान (कोटेदार) पर जाकर अपने हिस्से का राशन तुरंत उठा लें. ऐसा करने पर आपका कार्ड एक्टिव रहेगा. अगर आपने राशन नहीं लिया, तो 1 अक्टूबर से कार्ड ब्लॉक हो जाएगा.

1 जनवरी 2027 तक मिलेगा e-KYC कराने का आखिरी मौका
अगर किसी कारणवश आपका कार्ड 1 अक्टूबर से निष्क्रिए हो जाता है, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है. केंद्रीय मंत्रालय के गजट नोटिफिकेशन के अनुसार ऐसे कार्डधारकों को 1 अक्टूबर से 1 जनवरी 2027 तक (3 महीने का समय) e-KYC कराने का अतिरिक्त मौका दिया जाएगा.

विज्ञापन

इस दौरान फील्ड वेरिफिकेशन के जरिए आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी की जाएगी और सब सही पाए जाने पर कार्ड फिर से एक्टिव कर दिया जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ