---विज्ञापन---

बिजनेस

Ration Card New Rules: नियम बदले, अगर नहीं किया ये काम तो कट जाएगा नाम, जानें पूरी डिटेल

राशन कार्ड रज‍िस्‍ट्रेशन के न‍ियमों में अब बदलाव क‍िए गए हैं, जो 1 अप्रैल से लागू कर द‍िए जाएंगे. जान लें नए न‍ियम क्‍या है और इसमें अगर कोई चूक होती है तो राशन कार्ड से नाम कट भी सकता है.

Author Written By: Vandana Bharti Updated: Feb 21, 2026 07:15
राशन कार्ड के न‍ियमों में कई बदलाव क‍िए गए हैं

अगर आप नया राशन कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं या आपके पास पहले से कार्ड है, तो सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से कुछ कड़े और जरूरी नियम लागू करने का फैसला किया है. इन नियमों का मकसद अपात्र यानी जो हकदार नहीं हैं ऐसे लोगों को लिस्ट से बाहर करना और असली जरूरतमंदों तक फायदा पहुंचाना है. ल‍िहाजा, केंद्र और राज्य सरकारों ने राशन कार्ड की व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए 2026 की नई नियमावली जारी की है. दिल्ली, यूपी और बिहार जैसे राज्यों में अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो गई है.

ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य

सरकार ने साफ कर दिया है कि राशन कार्ड में दर्ज परिवार के हर सदस्य की ई-केवाईसी (e-KYC) करानी अनिवार्य है. यानी 28 फरवरी 2026 तक केवाईसी नहीं कराने पर 1 मार्च से राशन मिलना बंद हो सकता है. आप पास की राशन दुकान (PDS Shop) पर जाकर अपना फिंगरप्रिंट (Biometric) देकर या Mera Ration ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन से केवाईसी कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

Debit Card पर मिलता है फ्री में लाखों का बीमा! जानें नियम और क्लेम करने का तरीका

रजिस्ट्रेशन के लिए 1.20 लाख की आय सीमा

---विज्ञापन---

दिल्ली जैसे कई राज्यों में अब सालाना आय सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये कर दी गई है. इसके अलावा परिवार की सबसे बड़ी महिला (18 वर्ष से ऊपर) ही राशन कार्ड की मुखिया मानी जाएगी. अगर कोई महिला नहीं है, तभी पुरुष मुखिया बन सकता है.

Railways fare Alert: रेलवे ने इन 10 ट्रेनों के क‍िराए में क‍िए बदलाव, चेक करें ल‍िस्‍ट

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ही होगा मान्य
अब किसी भी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. नया राशन कार्ड बनवाने के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे. आधार कार्ड (सभी सदस्यों का), आय प्रमाण पत्र (राजस्व विभाग से जारी), बिजली का बिल या निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्‍तावेज देने होंगे. ऑनलाइन आवेदन के बाद फूड सप्लाई ऑफिसर (FSO) घर आकर जांच करेगा, जिसके बाद ही कार्ड जारी होगा.

Land Registration New Rule: जमीन रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, इन 13 चीजों के बि‍ना नहीं हो पाएगी रज‍िस्‍ट्री

3 महीने का राशन एक साथ (नया प्रावधान)
2026 के नए नियमों में एक बड़ा बदलाव यह भी है कि अब कई राज्यों में लाभार्थियों को 3 महीने का राशन एक साथ लेने का विकल्प दिया जा रहा है. इससे बार-बार दुकान पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी.

New Aadhaar App: नए आधार ऐप से घर बैठे मोबाइल नंबर होगा अपडेट, जानें धांसू फीचर्स, इस्तेमाल का तरीका

इन लोगों का रद्द हो सकता है राशन कार्ड (Check List)

  • अगर परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स भरता है.
  • अगर आपके पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) है.
  • अगर आपने पिछले 3 महीनों से राशन नहीं लिया है, तो सरकार आपका नाम काट सकती है.
  • अगर सदस्य की मृत्यु हो गई है या शादी होकर कहीं और चली गई है और नाम नहीं हटाया गया है.

First published on: Feb 21, 2026 07:14 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.