ITR Forms AY 2026-27: आयकर विभाग ने सभी आयकर फॉर्म क‍िए जारी, जानें क्‍या है लास्‍ट डेट

टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर है। इनकम टैक्स विभाग ने ITR-1 से लेकर ITR-7 तक सभी फॉर्म जारी कर दिए हैं। अगर आपकी आय 50 लाख रुपये तक है, तो ITR-1 या ITR-4 आपके काम का है। याद रखें, डेडलाइन 31 जुलाई 2026 है। नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 भी आज से लागू हो गया है, पर इस बार पुराने नियमों से ही काम चलेगा। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

income tax (3)

नया वित्त वर्ष (2026-27) शुरू होते ही इनकम टैक्स विभाग ने करदाताओं को बड़ी राहत दी है। विभाग ने असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए सभी इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फॉर्म्स नोटिफाई कर दिए हैं। इसका मतलब है कि अब आप बिना किसी देरी के वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपनी कमाई का हिसाब-किताब देना शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन

वक्त से पहले तैयारी: सभी फॉर्म हुए जारी

इनकम टैक्स विभाग ने इस बार काफी मुस्तैदी दिखाई है। छोटे और मध्यम वर्ग के करदाताओं के लिए ITR-1 और ITR-4 को 30 मार्च को ही जारी कर दिया गया था। वहीं, 31 मार्च तक बाकी सभी फॉर्म्स (ITR-2, 3, 5, 6, 7 और ITR-U) को भी नोटिफाई कर दिया गया है। इससे करदाताओं को दस्तावेज जुटाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

विज्ञापन

कौन-सा फॉर्म आपके लिए है?
गलत फॉर्म चुनने से आपका रिटर्न रिजेक्ट हो सकता है। इसे आसान भाषा में यहां समझें:

ITR-1 (Sahaj): उन लोगों के लिए जिनकी सालाना आय 50 लाख रुपये तक है, जो सैलरी से कमाते हैं, जिनका एक घर है या फिर बैंक ब्याज/खेती (5000 रुपये तक) से आय होती है।
ITR-4 (Sugam): यह उन इंडिविजुअल्स, HUF और फर्म्स के लिए है जिनकी आय 50 लाख रुपये तक है और वे किसी बिजनेस या प्रोफेशन से कमाई करते हैं।

विज्ञापन

आज से इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू हो गया है, लेकिन ध्यान रहे कि इस साल (जून-जुलाई 2026) भरे जाने वाले रिटर्न पर पुराने नियम ही लागू होंगे। नए एक्ट का असर जून 2027 से दिखने लगेगा।

समय पर फाइलिंग के फायदे
सरकार ने फॉर्म्स जल्दी जारी करके तकनीकी दिक्कतों (Technical Glitches) को कम करने की कोशिश की है। समय पर ITR फाइल करने से न केवल आप जुर्माने से बचते हैं, बल्कि आपका रिफंड भी जल्दी प्रोसेस होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ