Railways fare Alert: रेलवे ने इन 10 ट्रेनों के क‍िराए में क‍िए बदलाव, चेक करें ल‍िस्‍ट

अगर आप रेलवे से यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके ल‍िए बेहद महत्‍वपूर्ण है. क्‍योंक‍ि भारतीय रेलवे ने अपने 10 ट्रेनों के क‍िराए में कुछ बदलाव क‍िए हैं. रेलवे ने क‍िन ट्रेनों के क‍िराए बदले हैं और क‍िस रूट के यात्री इससे सबसे ज्‍यादा प्रभाव‍ित होंगे, आइये जानते हैं.

Indian railway fare

भारतीय रेलवे ने 10 ट्रेनों के किराए में बदलाव क‍िए हैं.

Train Fare Reduced: भारत में हर द‍िन करोड़ों की संख्‍या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं. ऐसे में यह खबर करोड़ों लोगों के मतलब की बात है. रेलवे 10 ट्रेनों का किराया कम कर रहा है. दरअसल, रेलवे ने 10 ट्रेनों से सुपरफास्ट टैग हटाकर किराया कम करने का फैसला किया है. नया किराया अप्रैल से लागू होगा. यानी अप्रैल से देश की 10 बड़ी ट्रेनों का सुपरफास्ट स्टेटस हटा दिया जाएगा. जैसे ही यह टैग हटेगा, किराया अपने आप कम हो जाएगा, क्योंकि अब एक्स्ट्रा सुपरफास्ट चार्ज नहीं लगेगा. ये सभी ट्रेनें अब नॉर्मल एक्सप्रेस कैटेगरी में चलेंगी और इन्हें नए ट्रेन नंबर मिलेंगे. जानें कि किन रूट्स को इससे सबसे ज्‍यादा फायदा होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों का किराया कम होगा

  1. प्रयागराज रामबाग-हावड़ा, विभूति एक्सप्रेस
  2. हावड़ा-प्रयागराज रामबाग, विभूति एक्सप्रेस
  3. हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस
  4. कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस
  5. हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस
  6. देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस
  7. हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस
  8. देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस
  9. हावड़ा-जम्मू तवी हिमगिरी एक्सप्रेस
  10. जम्मू तवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान, जानें काम की बात

कब से लागू होगा नया क‍िराया
रेलवे की यह नई किराया पॉलिसी 13 से 16 अप्रैल के बीच अलग-अलग फेज में लागू की जाएगी. जिन ट्रेनों से सुपरफ़ास्ट टैग हटाया जा रहा है, उनमें प्रयागराज रामबाग से हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस और हावड़ा से प्रयागराज जंक्शन होते हुए कालका जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस शामिल हैं. विभूति एक्सप्रेस रामबाग और हावड़ा के बीच लगभग 31 स्टेशनों पर रुकती है.

विज्ञापन

नेताजी एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन समेत कुल 38 स्टेशनों पर रुकती है. ज्‍यादा स्टॉप वाली इन ट्रेनों पर सुपरफास्ट सरचार्ज हटाने से टिकट की कीमतें कम होंगी, जिसका सीधा फायदा लंबी दूरी के यात्रियों को होगा. अप्रैल से बुकिंग करने वालों को नया किराया लागू होगा.

विज्ञापन

क‍िस रूट के लोगों को सबसे ज्‍यादा होगा फायदा
इस फैसले से सबसे ज्‍यादा फायदा पूर्वी भारत से उत्तरी भारत जाने वाले यात्रियों को होगा. हावड़ा से प्रयागराज, कालका, देहरादून और जम्मू तवी रूट पर चलने वाली विभूति एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस और हिमगिरी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में हर महीने हजारों लोग सफर करते हैं.

विज्ञापन

सुपरफास्ट स्टेटस हटने के बाद इन ट्रेनों का किराया कम हो जाएगा, जिसका सीधा फायदा लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेगा. परिवार के साथ सफर करने पर टिकट पर काफी बचत होगी. यह बदलाव छात्रों, तीर्थयात्रियों और रेगुलर यात्रियों के लिए बजट-फ़्रेंडली साबित होगा.

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ