Debit Card पर मिलता है फ्री में लाखों का बीमा! जानें नियम और क्लेम करने का तरीका

क्या आप जानते हैं कि आपके बैंक खाते में जमा पैसों के अलावा भी बैंक आपको एक बड़ा सुरक्षा कवच देता है? जी हां, अधिकांश खाताधारकों को इस बात की खबर ही नहीं होती कि उनका बैंक अकाउंट खुलते ही वे लाखों रुपये के इंश्योरेंस (बीमा) के हकदार बन जाते हैं.

debit card benefits

डेब‍िट कार्ड पर फ्री में इंश्‍योरेंस देता है बैंक

Debit Card Benefits: आज के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसका बैंक अकाउंट न हो. लेकिन क्या आपको पता है कि आपके डेबिट कार्ड (ATM) और बैंक खाते के साथ कुछ ऐसे हिडन बेनेफिट्स मिलते हैं जिनके लिए आपको एक पैसा भी नहीं देना पड़ता. इन्हीं में से एक है फ्री इंश्योरेंस कवर. आइए आपको यहां ड‍िटेल में समझाते हैं क‍ि यह कैसे काम करता है और जरूरत पड़ने पर आपके परिवार वाले इसे कैसे क्लेम कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

डेबिट कार्ड पर मिलता है एक्सीडेंटल इंश्योरेंस (PA Cover)

जैसे ही बैंक आपको डेबिट कार्ड (ATM Card) जारी करता है, आप पर्सनल एक्सीडेंटल कवर के पात्र हो जाते हैं. यह राशि आपके कार्ड के प्रकार जैसे क‍ि RuPay, Visa, Platinum, या Classic पर निर्भर करती है. आमतौर पर यह 50000 से लेकर 10 लाख रुपये तक हो सकती है.

विज्ञापन

इस बीमे का लाभ तभी मिलता है जब दुर्घटना से पहले पिछले 30 से 90 दिनों के भीतर कार्ड से कम से कम एक सफल ट्रांजैक्शन (ATM या ऑनलाइन) किया गया हो.

DICGC का 5 लाख रुपये तक का सुरक्षा कवच
अगर कोई बैंक डूब जाता है या दिवालिया हो जाता है, तो RBI की सहायक कंपनी DICGC के तहत आपके खाते में जमा 5 लाख रुपये तक की राशि पूरी तरह सुरक्षित और इंश्योर्ड होती है. इसमें आपका मूलधन (Principal) और ब्याज (Interest) दोनों शामिल हैं.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) में विशेष बीमा
अगर आपका खाता जन धन योजना के तहत खुला है, तो आपको 2 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस मिलता है. इसके अलावा, कुछ शर्तों के साथ 30000 रुपये का लाइफ कवर भी दिया जाता है.

विज्ञापन

बीमा क्लेम (Claim) कैसे करें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
दुर्घटना की स्थिति में परिवार के सदस्य (नॉमिनी) इन स्टेप्स को फॉलो करके क्लेम ले सकते हैं:

विज्ञापन

दुर्घटना या मृत्यु के 30 से 60 दिनों के भीतर बैंक की संबंधित शाखा को सूचित करना अनिवार्य है.
इसके ल‍िए आपको ये जरूरी दस्तावेज जुटाने होंगे :

  • एफआईआर (FIR) की कॉपी
  • डेथ सर्टिफिकेट या मेडिकल रिपोर्ट
  • पिछले 90 दिनों का बैंक स्टेटमेंट (कार्ड एक्टिविटी दिखाने के लिए)
  • नॉमिनी का आधार कार्ड और बैंक डिटेल्स

फॉर्म भरें: बैंक से क्लेम फॉर्म लेकर उसे भरें और सभी दस्तावेज अटैच करके जमा कर दें.

विज्ञापन

वेरिफिकेशन: बैंक और इंश्योरेंस कंपनी दस्तावेजों की जांच करेगी और सही पाए जाने पर पैसा सीधे नॉमिनी के खाते में भेज दिया जाएगा.

विज्ञापन

ये गलती की तो नहीं मिलेगा पैसा!
अक्सर लोग अपने एटीएम का पिन लिखकर कार्ड के साथ रखते हैं या महीनों तक कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते. याद रखें, यदि कार्ड इन-एक्टिव (Inactive) है, तो इंश्योरेंस कंपनी क्लेम रिजेक्ट कर सकती है. इसलिए कम से कम महीने में एक बार कार्ड का इस्तेमाल जरूर करें.

बैंक अकाउंट केवल पैसा जमा करने का जरिया नहीं है, बल्कि यह एक सुरक्षा कवच भी है. आज ही अपनी बैंक शाखा में जाकर पता करें कि आपके कार्ड पर कितना बीमा कवर है और सुनिश्चित करें कि आपके खाते में नॉमिनी (Nominee) का नाम दर्ज हो.

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ