New Aadhaar App: नए आधार ऐप से घर बैठे मोबाइल नंबर होगा अपडेट, जानें धांसू फीचर्स, इस्तेमाल का तरीका

UIDAI ने कुछ द‍िनों पहले नया आधार ऐप लॉन्च किया है. अब घर बैठे मोबाइल नंबर और पता अपडेट करें, बायोमेट्रिक्स लॉक करें और 5 परिवार के सदस्यों का आधार एक ही ऐप में रखें.

new aadhaar app benefits

नए आधार ऐप के फायदे

UIDAI का नया आधार ऐप अब केवल एक डिजिटल कार्ड नहीं, बल्कि एक डिजिटल वॉलेट की तरह काम करेगा. इसे भारत के डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) एक्ट के सिद्धांतों पर तैयार किया गया है, ताकि आपका डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहे.भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हाल ही में जो नया आधार ऐप लॉन्च किया है वह मौजूदा mAadhaar ऐप का एक पूरी तरह से बदला हुआ और आधुनिक वर्जन है, जिसे आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.आइये जानते हैं क‍ि इस नए आधार ऐप की कौन सी खास बातें हैं :

विज्ञापन
विज्ञापन

नए ऐप के 5 सबसे दमदार फीचर्स

One Family – One App (एक परिवार, एक ऐप):
अब आपको घर के हर सदस्य के फोन में अलग ऐप रखने की जरूरत नहीं है. नए ऐप में आप एक ही स्मार्टफोन पर परिवार के 5 सदस्यों के आधार प्रोफाइल मैनेज कर सकते हैं.

घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट:
यह सबसे क्रांतिकारी बदलाव है. अब आप फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) के जरिए घर बैठे ही अपना मोबाइल नंबर और पता अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए अब आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी (नाममात्र शुल्क ₹75).

विज्ञापन

सेलेक्टिव डेटा शेयरिंग (Masked Aadhaar):
अब आपको किसी को अपना पूरा 12 अंकों का आधार नंबर दिखाने की जरूरत नहीं है. आप केवल वही जानकारी शेयर कर सकते हैं जिसकी जरूरत है (जैसे सिर्फ फोटो और उम्र), बाकी जानकारी छिपी रहेगी.

विज्ञापन

बिना इंटरनेट के वेरिफिकेशन (Offline QR):
यह ऐप बिना एक्टिव इंटरनेट के भी काम करता है. आप अपना सुरक्षित QR कोड दिखा सकते हैं, जिसे स्कैन करके कोई भी संस्था आपकी पहचान वेरिफाई कर सकती है, वह भी बिना आपका आधार नंबर जाने.

विज्ञापन

बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉग:
सुरक्षा के लिहाज से इसमें ‘वन-क्लिक’ बायोमेट्रिक लॉक दिया गया है. आप जब चाहें अपने फिंगरप्रिंट और आईरिस डेटा को लॉक कर सकते हैं, जिससे आपके डेटा का गलत इस्तेमाल नामुमकिन हो जाएगा.

इस नए ऐप के बड़े फायदे
फोटोकॉपी का झंझट खत्म:
होटल चेक-इन या एयरपोर्ट पर अब फिजिकल कॉपी देने की जरूरत नहीं.

विज्ञापन

फ्रॉड से सुरक्षा: इसमें मास्क्ड आधार और वर्चुअल आईडी (VID) जैसे फीचर्स हैं जो डेटा लीक का खतरा कम करते हैं.

समय की बचत: पता बदलने या मोबाइल लिंक करने के लिए लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं.

विज्ञापन

कैसे शुरू करें? (How to Register)
डाउनलोड:
गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से आधिकारिक ‘Aadhaar’ ऐप डाउनलोड करें.

लॉग-इन: आधार से लिंक मोबाइल नंबर और ओटीपी (OTP) के जरिए लॉग-इन करें.

विज्ञापन

सुरक्षा: अपना 4 अंकों का MPIN सेट करें और बायोमेट्रिक या फेस लॉक इनेबल करें.

प्रोफाइल: ‘My Aadhaar’ सेक्शन में जाकर अपना और परिवार का आधार जोड़ें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ