Petrol Diesel Price Today 2 April 2024: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। आज क्रूड Oil 84.05 डॉलर प्रति बैरल पर और ब्रेंट क्रूड Oil 87.71 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिख रहा है। इस बीच, तेल कंपनियों ने 2 अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं।
अच्छी बात यह है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद देश के कई हिस्सों में अभी भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं जबकि कुछ जगह पर सस्ता तो कुछ जगह पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। अगर आप भी कोई व्हीकल लेकर घर से निकल रहे हैं तो ईंधन भरवाने से पहले पेट्रोल-डीजल के नए रेट जरूर जान लें। देश में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी होती हैं।
चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 94.72 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है। आज मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 103.94 रुपये और चेन्नई में 100.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल की कीमत मुंबई में 92.15 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 90.76 रुपये और चेन्नई में 92.34 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
ये भी पढ़ें- EPFO KYC: घर बैठे पूरा कर सकेंगे ईपीएफओ में e-KYC अपडेट, जानें आसान प्रोसेस
कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल?
जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में आज पेट्रोल 0.50 पैसे, बिहार में 0.36 पैसे और छत्तीसगढ़ में 0.17 पैसे महंगा हुआ है, जबकि असम, अरुणाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में ईंधन की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं कि आज देशभर में पेट्रोल और डीजल किस रेट पर मिल रहा है।
- शहर – पेट्रोल – डीजल
- नोएडा – 94.66 रुपये – 87.76 रुपये
- गुरूग्राम – 94.98 रूपये – 87.85 रूपये
- लखनऊ – 94.79 रुपये – 87.92 रुपये
- चंडीगढ़ – 94.24 रुपये – 82.40 रुपये
- जयपुर – 104.88 रुपये – 90.36 रुपये
- पटना – 105.53 रुपये – 92.37 रुपये
- हैदराबाद – 107.41 रुपये – 95.65 रुपये
- बेंगलुरु – 99.84 रुपये – 85.92 रुपये
संबंधित खबरें
गांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 hr agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
5 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
7 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
2 days agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines