Open Network for Digital Commerce: ONDC को लेकर सोशल मीडिया में काफी चर्चा है। ओएनडीसी यानी ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स। इसपर किया गया ऑर्डर Swiggy और Zomato जैसे ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म की तुलना में सस्ता पड़ता है। वहीं, ONDC स्विगी और जोमैटो की तुलना में सस्ता खाना उपलब्ध कैसे करा रहा है और कितना फायदा लोगों को पहुंच रहा है, इसका तुलनात्मक विश्लेषण करने के लिए कई इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने ट्विटर पर पोस्ट किए।
भारत सरकार ONDC (Open Network for Digital Commerce) लेकर आई है। ONDC सितंबर 2022 से चलन में है, लेकिन अब यह लोकप्रियता हासिल कर रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, इसने हाल ही में 10,000 दैनिक ऑर्डर मार्क को पार कर लिया है और लोगों द्वारा इसका अधिक व्यापक रूप से उपयोग किया जा रहा है।
देखें कितना सस्ता है ONDC
ONDC डायरेक्ट लिंक और ऑर्डर कैसे दें
- ONDC वेबसाइट – https://ondc.org/ पर जाएं।
- अब, ‘शॉप ऑन ओएनडीसी’ टैब पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म चुनें (Paytm, Mystore, Craftsvilla, To Life Bani, Meesho, Pincode, maginpin) जिसका उपयोग करके आप अपना ऑर्डर देना चाहते हैं
- ‘शॉप नाउ’ पर क्लिक करें।
- अपना ऑर्डर चुनें।
- भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें और आपका काम डन हुआ।
ONDC क्या है?
डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क (ONDC) भारत सरकार द्वारा विकसित किया गया है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो रेस्तरां को अपना खाना सीधे उपभोक्ताओं को बेचने की अनुमति देता है। इसके अलावा, यह किराने का सामान, घर की सजावट के लिए व आवश्यक अन्य सफाई आदि की चीजें भी प्रदान करता है, जैसे कि स्विगी का इंस्टामार्ट, Zepto और ब्लिंकिट करते हैं।
संबंधित खबरें
सिर्फ टेलीकॉम नहीं, ग्लोबल टेक कंपनी बनने की राह पर जियो
8 hrs agoJio IPO के लिए तकरीबन 2.5 लाख करोड़ की मांग; ग्लोबल फंड्स ने दिखाई दिलचस्पी
1 day agoजब धीरूभाई ने आम आदमी को बनाया था मालिक, अब जियो IPO इतिहास रचने को तैयार
1 day agoरिलायंस जियो IPO को लेकर चर्चा तेज, News24 पर एक्सपर्ट्स ने रखी अपनी राय
1 day agoPriyagold बिस्किट में पशुओं का चारा, मिलावट पर FSSAI कड़ा एक्शन
1 day agoडाकिया और GDS कर्मचारियों को मिलेगा 60 दिन का बोनस, देखें पूरी डिटेल
1 day agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
1 day agoमई के बाद पहली बार $110 के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड, जानें पूरी वजह
1 day agoआज शनिवार को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद?, देखें RBI की छुट्टियों की List
1 day agoरिलायंस जियो के IPO को लेकर मन में है कई सवाल? यहां जानें सारे जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines