अगर आज आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की है. शनिवार होने के कारण लोगों को यह कंफ्यूजन रहता है कि बैंक बंद हैं या खुले? लेकिन आपको बता दें कि बैंक, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं. पहले, तीसरे और पांचवे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं. लिहाजा, आज क्योंकि तीसरा शनिवार है, इसलिए बैंक खुले रहेंगे.
हालांकि, त्रिपुरा में आज बैंक बंद हैं. क्योंकि वहां महासप्तमी यानी नवरात्रि के 7वें दिन को दुर्गा पूजा का बड़ा दिन माना जाता है. इसलिए त्रिपुरा में SBI, PNB, HDFC, CICI, Axis समेत सारे सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे.
बाकी भारत में क्या हाल है?
बाकी पूरे देश में बैंक खुले हैं. क्योंकि आज तीसरा शनिवार है, तो आज बैंकों में नॉर्मल वर्किंग डे है.हालांकि बंगाल में बैंक कर्मचारी दुर्गा पूजा के लिए छुट्टी की मांग कर रहे हैं और इसे लेकर AIBOC यूनियन ने मुख्यमंत्री से अपील भी की है. फिलहाल वहां 18 से 21 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा की छुट्टी पहले से तय है. पर आज 17 को बंगाल में बैंक खुले हैं. अक्टूबर की बाकी छुट्टियों की लिस्ट यहां देखें:
अक्टूबर के बचे हुए दिनों में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
18 अक्टूबर (रवि) – रविवार: पूरा भारत बंद
19 अक्टूबर (सोम) – महाअष्टमी / महानवमी: असम, बिहार, बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, त्रिपुरा समेत 13 राज्यों में बंद
20 अक्टूबर (मंगल) – विजयादशमी / दशहरा: दिल्ली से कोलकाता, मुंबई से चेन्नई तक लगभग हर बड़े शहर में बंद
21 अक्टूबर (बुध) – दशहरा: असम, बंगाल, त्रिपुरा, केरल, कर्नाटक, सिक्किम में बंद
22-23 अक्टूबर (गुरु-शुक्र) – दुर्गा पूजा: सिक्किम में बंद
24 अक्टूबर (शनि) – चौथा शनिवार: पूरे देश में बंद
25 अक्टूबर (रवि) – रविवार: पूरे देश में बंद
26 अक्टूबर (सोम) – लक्ष्मी पूजा / वाल्मीकि जयंती: जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, त्रिपुरा में बंद
29 अक्टूबर (गुरु) – करवा चौथ: हिमाचल में बंद
31 अक्टूबर (शनि) – पटेल जयंती: गुजरात में बंद
बैंक बंद है तो काम कैसे होगा?
बैंक बंद होने के बावजूद आपके बैंक के कई काम आप अपने फोन से निपटा सकते हैं. फोन में मौजूद UPI, PhonePe, Google Pay, Net Banking, Mobile Banking सब चलेगा, जिससे आप पैसे भेज या मंगा सकते हैं. बैंकों में छुट्टियों के दौरान आप ATM से पैसा भी निकल सकते हैं. हालांकि बैंक में छुट्टी के दिन चेक क्लियरेंस, पासबुक एंट्री जैसे काम नहीं हो पाएंगे.
FAQ
Q: आज 17 अक्टूबर को बैंक बंद है क्या?
A: आज 17 अक्टूबर 2026 तीसरा शनिवार है, इसलिए ज्यादातर राज्यों में बैंक खुले हैं. सिर्फ त्रिपुरा में महासप्तमी के कारण बैंक बंद हैं.
Q: क्या तीसरे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं?
A: नहीं, भारत में बैंक सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. अगर कोई त्योहार की छुट्टी न हो तो पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं.