Jio IPO Q&A: रिलायंस जियो के IPO को लेकर मन में है कई सवाल? यहां जानें सारे जवाब

Reliance Jio IPO Q&A: 21 अक्टूबर से खुलने वाले जियो के मेगा आईपीओ से जुड़ी पूरी जानकारी यहां देखें. जानिए प्राइस बैंड, लॉट साइज, ग्रे मार्केट प्रीमियम और अप्लाई करने के स्टेप्स से संबंध‍ित सभी सवालों के जवाब.

Reliance Jio IPO 2026 Date, Price Band, Lot Size, GMP and How to Apply in Hindi

21 अक्टूबर से देश का सबसे बड़ा आईपीओ शुरू होगा. आपके मन में चल रहे सभी सवालों के जवाब यहां जानें. (Photo- ANI)

देश की सबसे बड़ी डिजिटल और टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) आखिरकार अपना मेगा आईपीओ लेकर आ रही है. पिछले कई हफ्तों से चर्चा थी कि रिलायंस समूह अपनी इस कंपनी को शेयर बाजार में कब उतारेगा. अब कंपनी ने निवेशकों के सभी सवालों के जवाब साफ कर दिए हैं. यह सिर्फ पैसे जुटाने का जरिया नहीं है, बल्कि साल 2008 के बाद यानी पूरे 18 साल के लंबे इंतजार के बाद रिलायंस ग्रुप की किसी कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का यह पहला सबसे बड़ा कदम है.

विज्ञापन

निवेशकों में जबरदस्त उत्साह है क्योंकि ग्रे मार्केट में भी इसके शेयर तगड़ा मुनाफा दिखा रहे हैं. ऐसे में पैसा लगाने से पहले हर निवेशक यह जानना चाहता है कि आईपीओ का साइज क्या है, किस भाव पर शेयर मिलेंगे, कम से कम कितना पैसा लगाना होगा और अप्लाई कैसे करना है. आइए, सवाल-जवाब के जरिए जियो आईपीओ से जुड़ी हर जरूरी बात जानते हैं:

विज्ञापन

सवाल-जवाब के जरिए समझें Jio IPO की हर बात:

Q1. जियो का आईपीओ कब खुलेगा?
उत्तर: जियो प्लेटफॉर्म्स का यह बड़ा आईपीओ बड़े निवेशकों (एंकर इन्वेस्टर्स) के लिए 19 अक्टूबर को खुलेगा. वहीं, आम जनता और रिटेल निवेशक 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक इसमें पैसा लगा सकेंगे.

Q2. इस आईपीओ का साइज और शेयर का भाव क्या है?
उत्तर: जियो इस आईपीओ के जरिए बाजार से कुल 30,213 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. इसके लिए कंपनी ने शेयरों का भाव ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर तय किया है.

विज्ञापन

Q3. कंपनी बाजार में कितने नए शेयर ला रही है?
उत्तर: कंपनी इस आईपीओ के तहत कुल 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी. सबसे अच्छी बात यह है कि ये सभी नए शेयर हैं (यानी पुराना कोई शेयर नहीं बेच रहा), जिसका मतलब है कि आईपीओ से मिलने वाला पूरा पैसा सीधे कंपनी की तरक्की में लगेगा.

Q4. आम निवेशकों को कम से कम कितना पैसा लगाना होगा?
उत्तर: रिटेल निवेशकों के लिए नियम तय हैं. आपको कम से कम 12 शेयरों का एक लॉट खरीदना होगा, जिसके लिए करीब ₹13,428 का निवेश करना होगा. एक रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए आवेदन कर सकता है.

विज्ञापन

Q5. क्या कर्मचारियों और शेयरधारकों के लिए कोई छूट है?
उत्तर: हां, रिलायंस के कर्मचारियों और पात्र शेयरधारकों को फायदा मिलेगा. कर्मचारियों को हर शेयर पर ₹54 की छूट दी जाएगी. इसके अलावा बड़े निवेशकों (QIB) के लिए 50% और अन्य निवेशकों (NII) के लिए 15% हिस्सा रिजर्व रखा गया है.

Q6. शेयर कब मिलेंगे और कब लिस्ट होंगे?
उत्तर: 23 अक्टूबर को आईपीओ बंद होने के बाद, 26 अक्टूबर को शेयर बांट दिए जाएंगे (अलॉटमेंट). जिन लोगों को शेयर नहीं मिलेंगे, उनके पैसे 27 अक्टूबर तक वापस आ जाएंगे और 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में जियो की धमाकेदार एंट्री (लिस्टिंग) होगी.

विज्ञापन

Q7. ग्रे मार्केट (GMP) में क्या हाल चल रहा है?
उत्तर: बाजार में खुलने से पहले ही जियो के शेयरों की मांग तेज है. ग्रे मार्केट के रुझानों के मुताबिक, इसका शेयर अभी से लगभग ₹218 के मुनाफे (प्रीमियम) पर ट्रेड कर रहा है, जो निवेशकों के लिए अच्छा संकेत है.

Q8. जियो आईपीओ में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
पहला तरीका :
Zerodha या Groww जैसे किसी भी ट्रेडिंग ऐप को खोलें. आईपीओ सेक्शन में जाकर जियो प्लेटफॉर्म्स चुनें. अपनी कैटेगरी चुनकर कम से कम एक लॉट (12 शेयर) भरें. कट-ऑफ प्राइस पर टिक करें, अपनी यूपीआई (UPI) आईडी डालें और 23 अक्टूबर शाम 7 बजे से पहले अपने फोन पर आने वाले यूपीआई मैंडेट को अप्रूव कर दें.

विज्ञापन

दूसरा तरीका :
अपने बैंक के नेट बैंकिंग पोर्टल पर जाएं और ASBA सेक्शन में जाएं. वहां जियो आईपीओ चुनकर अपनी डीमैट अकाउंट और पैन (PAN) डिटेल्स भरें. जैसे ही आप फॉर्म सबमिट करेंगे, आपके बैंक खाते से पैसे ब्लॉक हो जाएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ