IND vs NZ: पहली बार न्यूजीलैंड में T20I मैच खेलेंगे टीम इंडिया के 7 खिलाड़ी, लिस्ट में 2 स्टार का भी नाम शामिल
IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है. जिसके लिए टीम इंडिया का भी ऐलान हो गया है. इस दौरान भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. कई खिलाड़ी तो पहली बार न्यूजीलैंड में खेलने वाले हैं.

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है. इस दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर को होने वाली है. इस दौरे पर पहले 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. टी-20 सीरीज के लिए दोनों ही टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम पर नजर डाले, तो कई युवा खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. इस लिस्ट में 7 ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं, जो पहली बार न्यूजीलैंड की सरजमीं पर खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस लिस्ट में 2 स्टार खिलाड़ी का नाम भी शामिल है. (Pic Credit- ANI)
अभिषेक शर्मा
2 / 8सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी तक न्यूजीलैंड के दौरे पर नहीं गए थे. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 67 टी-20 मुकाबले खेले हैं. अभिषेक टी-20 फॉर्मेट में 2071 रन बना चुके हैं. लेकिन उसके बाद भी वो न्यूजीलैंड की सरजमीं पर पहली बार टी-20 मुकाबला खेलते हुए नजर आने वाले हैं. अभिषेक को इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. (Pic Credit- ANI)
वैभव सूर्यवंशी
3 / 815 साल के वैभव सूर्यवंशी का भी ये न्यूजीलैंड का पहला दौरा होने वाला है. सूर्यवंशी ने अब तक कुल 8 टी-20 मुकाबले टीम इंडिया के लिए खेले है. सूर्यवंशी को भी अपने पहले न्यूजीलैंड दौरे पर ही छाप छोड़नी होगी. सूर्यवंशी को इस सीरीज में खेलने का मौका मिल सकता है. (Pic Credit- ANI)
नीतीश कुमार रेड्डी
4 / 8उभरते हुए तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने टीम इंडिया के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेला है. लेकिन अभी तक वो न्यूजीलैंड की सरजमीं पर नहीं खेले हैं. रेड्डी को भी अब पहली बार न्यूजीलैंड में खेलने का मौका मिलने वाला है. न्यूजीलैंड में रेड्डी को पिच से भी मदद मिलेगी. ऐसे में वो खुद को साबित करना चाहेंगे. (Pic Credit- ANI)
नमन धीर
5 / 8स्पिन ऑलराउंडर नमन धीर भी पहली बार न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाले हैं. इसी महीने ही उन्होंने टी-20 फॉर्मेट में अपना डेब्यू किया है. धीर को अपने पहले ही न्यूजीलैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा. वहां पर मैदान छोटा होता है. ऐसे में वो मैच फिनिशर की भूमिका में खुद को साबित करना चाहेंगे. (Pic Credit- ANI)
वरुण चक्रवर्ती
6 / 8स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया के लिए 5 सालों से खेल रहे हैं. लेकिन अभी तक वो न्यूजीलैंड के दौरे पर नहीं गए थे. चक्रवर्ती टी-20 फॉर्मेट में 49 मैच खेल चुके हैं. लेकिन अब वो न्यूजीलैंड की सरजमीं पर खुद को साबित करना चाहेंगे. चक्रवर्ती इंजरी के कारण लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी करने वाले हैं. (Pic Credit- ANI)
प्रिंस यादव
7 / 8युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव भी पहली बार न्यूजीलैंड की सरजमीं पर खेलने वाले हैं. न्यूजीलैंड की सरजमीं पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. ऐसे में प्रिंस यादव इस बात का भी फायदा उठाना चाहेंगे. फिलहाल वो टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे में उनके लिए भी ये बहुत ही अच्छा मौका है. (Pic Credit- ANI)
मयंक यादव
8 / 8तेज गेंदबाज मयंक यादव का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. टीम इंडिया के लिए 10 टी-20 मुकाबला खेल चुके मयंक यादव भी पहली बार न्यूजीलैंड की सरजमीं पर जाने वाले हैं. प्रिंस की तरह मयंक भी अपनी जगह पक्की करने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे में वो न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का भी अच्छे से फायदा उठाना चाहेंगे. (Pic Credit- ANI)