---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

मुकेश अंबानी का सबसे खास शख्स, परिवार के बिजनेस में करता है मदद, गिफ्ट में मिला है 1500 करोड़ का 22 मंजिला घर

Manoj Modi Is Very Close To Mukesh Ambani : कठिन मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। इसका अच्छा फल जरूर मिलता है। ऐसा ही हुआ है गुजरात परिवार में पैदा हुए एक शख्स के साथ। यह शख्स इस समय भारत ही नहीं एशिया के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी का राइट हैंड है। इस शख्स के काम से खुश होकर मुकेश अंबानी ने इन्हें 1500 करोड़ रुपये का घर गिफ्ट किया था। जानें, कौन है यह शख्स:

---खबर नीचे जारी है---

Manoj Modi Is Very Close To Mukesh Ambani : एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पिता से मिली विरासत को इन्होंने बखूबी आगे बढ़ाया है। लेकिन कहते हैं कि कोई भी सफलता अकेले हासिल नहीं की जा सकती। मुकेश अंबानी को देश ही नहीं, एशिया का सबसे अमीर शख्स बनाने में एक शख्स का भी काफी योगदान रहा है। इस शख्स को अगर मुकेश अंबानी का राइट हैंड बोलें तो गलत नहीं होगा। इस शख्स ने मुकेश अंबानी के बिजनेस को आगे बढ़ाने में काफी मदद की है।

परिवार से खास नाता

ऐसा नहीं है कि मुकेश अंबानी का नाता सिर्फ इसी शख्स तक सिमटा हुआ है। मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी दोनों का सिर्फ इस शख्स से ही नहीं, इसके परिवार से भी खास नाता है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री को लाखों करोड़ रुपये की कंपनी बनाने में इस शख्स का खास योगदान रहा है। यह शख्स ने मुकेश अंबानी के साथ इनके बच्चों को भी बिजनेस शुरू करवाने और बड़ी-बड़ी डील करवाने में भी पीछे नहीं रहा है।

---खबर नीचे जारी है---
Mukesh

मुकेश अंबानी के बेटे के साथ मनोज और राइट साइड में उन्हें गिफ्ट में मिला घर।

आखिर कौन है यह शख्स?

हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं उनका नाम मनोज मोदी है। गुजरात परिवार में पैदा हुए 55 साल के मनोज बेहद सादगी से रहते हैं और यह मनोज अंबानी के सबसे खास लोगों में से एक हैं। वह मुकेश अंबानी के बिजनेस को बखूबी आगे ले जा रहे हैं। मनोज ने केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है और रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो में डायरेक्टर हैं। मुकेश अंंबानी ने उन्हें 1500 करोड़ रुपये का 22 मंजिला घर गिफ्ट किया था। यह घर 8000 स्क्वेयर फुट में बना है। उन्होंने इस घर को वृंदावन नाम दिया है। इस घर में मनोज अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते हैं। बता दें कि मनोज मोदी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई रिश्ता नहीं है।

---खबर नीचे जारी है---

1980 से रिलायंस के साथ

मुकेश अंबानी और मनोज मोदी दोनों कॉलेज के समय से एक-दूसरे को जानते हैं और दोस्त हैं। मनोज साल 1980 में रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े थे। साल 2002 में धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद बिजनेस दोनों बेटों मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी में बीच बंट गया था। मुकेश और अनिल में से मुकेश अंबानी बड़े भाई हैं और अनिल अंबानी छोटे हैं। मुकेश अंबानी के हिस्से में पेट्रोकेमिकल और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनियां आईं तो अनिल अंबानी के हिस्से में टेलीकॉम और नेचुरल एनर्जी सेक्टर की कंपनियां। उस समय माना जा रहा था कि भविष्य में अनिल अपने बड़े भाई मुकेश से आगे निकल जाएंगे। लेकिन समय के साथ ऐसा न हो सका। जब दोनों भाइयों के बीच बंटवारा हुआ तो मुकेश अंबानी ने मनोज को अपने साथ ले लिया।

Manoj

मुकेश अंबानी के साथ मनोज मोदी।

---खबर नीचे जारी है---

फेसबुक के साथ कराई करोड़ों की डील

मनोज मोदी ने पहले रिलायंस ग्रुप के फाउंडर धीरूभाई अंबानी के साथ काम किया। फिर उन्होंने अपने दोस्त मुकेश अंबानी के साथ मिलकर कंपनी को आगे बढ़ाया। अब वह तीसरी पीढ़ी के आकाश और ईशा के साथ काम कर रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के सभी बड़े सौदों को वह अमूमन आकाश अंबानी के साथ मिलकर फाइनल करते हैं। साथ ही मनोज रिलायंस की कई अन्य बड़ी कंपनियों के साथ बड़ी डील करा चुके हैं। इनमें फेसबुक के साथ हुआ करार सबसे अहम है। साल 2020 में कोरोना के समय मनोज ने फेसबुक से रिलायंस ग्रुप के जियो और रिटेल प्लेटफॉर्म में 43 हजार करोड़ रुपये के निवेश की डील पूरी कराने में अहम भूमिका निभाई। इससे फेसबुक को जियो में 10 फीसदी हिस्सेदारी मिली जो भारत में सबसे बड़ा विदेशी निवेश है।

यह भी पढ़ें : Elon Musk बने सबसे अमीर इंसान, ब्लूमबर्ग की लिस्ट में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी किस नंबर पर

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 22, 2024 12:16 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola