---विज्ञापन---

HDFC बैंक ग्राहकों की बल्ले-बल्ले! बैंक ने घटाया MCLR, कम होगी आपकी लोन की EMI; जानें नई दरें

HDFC Bank MCLR Rate Cut: 7 सितंबर 2026 से HDFC बैंक ने MCLR दरों में 10 bps तक की कटौती की है. जानें 1 साल, 2 साल और होम लोन से जुड़ी नई ब्याज दरें.

---विज्ञापन---

अगर आपने HDFC बैंक से होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन ले रखा है (या लेने की सोच रहे हैं), तो आपके लिए एक बड़ी और काम की खबर है. एचडीएफसी बैंक ने अपने लोन की ब्याज दरों से जुड़े MCLR (Marginal Cost of Funds-Based Lending Rate) में कटौती का ऐलान किया है.

बैंक ने अलग-अलग अवधि (Tenure) वाले लोन की MCLR दरों में 5 से 10 बेसिस प्वाइंट (0.05% से 0.10%) तक की कमी की है. नई दरें 7 सितंबर 2026 से लागू हो गई हैं. इस कटौती के बाद अब बैंक की MCLR दरें 8.00%-8.65% से घटकर 7.90% से 8.60% के दायरे में आ गई हैं.

---विज्ञापन---

आइए समझते हैं कि बैंक ने किस अवधि पर कितनी कटौती की है और इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा.

Bank FD Rules: 1 सितंबर से बदल सकती हैं बैंक FD की ब्याज दरें! पैसे जमा करने से पहले जानें ये जरूरी बातें

---विज्ञापन---

MCLR की नई दरें: पहले क्या थी और अब कितनी हुई?

बैंक ने रातों-रात (Overnight) वाले लोन से लेकर 3 साल की अवधि वाले सभी लोन पर ब्याज दरें सस्ती की हैं:

सबसे ज्यादा 10 बेसिस प्वाइंट की कटौती ओवरनाइट, 1 महीने, 3 महीने और 2 साल की अवधि वाले लोन पर हुई है.

---विज्ञापन---

MCLR क्या होता है और इससे EMI कैसे कम होती है?
सरल शब्दों में कहें तो MCLR वह न्यूनतम (Minimum) ब्याज दर होती है, जिससे नीचे कोई भी बैंक ग्राहकों को लोन नहीं दे सकता. जब बैंक अपना MCLR घटाता है, तो उससे जुड़े लोन की ब्याज दरें अपने आप कम हो जाती हैं. हालांकि, इसका सीधा फायदा केवल उन्हीं ग्राहकों को मिलता है जिनका लोन MCLR लिंक्ड रिजीम (MCLR-linked regime) पर आधारित है.

आपको बता दें क‍ि आपकी EMI तुरंत कम होगी या नहीं, यह आपके लोन के रीसेट क्लॉज (Reset Date) पर निर्भर करता है. उदाहरण के लिए मान लीज‍िए क‍ि अगर आपके 1 साल वाले MCLR लोन का रीसेट अक्टूबर में है, तो आपको नई सस्ती दरों का फायदा अक्टूबर से मिलना शुरू होगा.

---विज्ञापन---

New FD Rules 2026: 1 अक्टूबर से बदल रहे हैं एफडी के नियम! जानें RBI के 3 बड़े बदलाव

HDFC बैंक की अन्य प्रमुख ब्याज दरें
बेस रेट (Base Rate):
8.70% (24 जून 2026 से लागू)

---विज्ञापन---

BPLR (बेन्चमार्क प्राइम लेंडिंग रेट): 17.20%

एफडी पर ब्याज दरें (FD Rates): सामान्य नागरिकों को 2.75% से 6.50% और सीनियर सिटीजन्स को 3.25% से 7.00% तक ब्याज मिल रहा है.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 07, 2026 02:55 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola