Gold Import Fall: भारत में सोने के आयात में बंपर गिरावट, वजह PM मोदी की अपील या कुछ और?

Gold Import Fall: भारतीयों में सोने की खरीदारी को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है और अगस्त में सोने का आयात 30% तक घट गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील और सरकार द्वारा बढ़ाई गई 15% कस्टम ड्यूटी के चलते विदेश से सोना मंगाना महंगा हुआ है. जानिए व्यापार घाटे और घरेलू मांग पर इसका क्या असर पड़ेगा.

Gold imports, PM Narendra Modi appeal, gold import, customs duty, business news (Hindi)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील और सरकार द्वारा बढ़ाई गई 15% कस्टम ड्यूटी के चलते विदेश से सोना मंगाना महंगा हुआ है. Credit: X ( @narendramodi )

विज्ञापन

Gold Import Fall: भारत में सोने की मांग और इसके आयात को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. हालिया आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त महीने में भारत के सोने के आयात में सालाना आधार पर करीब 30% की भारी गिरावट दर्ज की गई है. इस कमी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई अपील और सरकार के नीतिगत फैसलों से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आयात घटने के पीछे सिर्फ एक वजह नहीं, बल्कि कई बड़े कारण हैं.

Gold Loan Rules: लोन न चुकाने पर क्या करेगा बैंक? जानें क्या कहता है कानून

विज्ञापन

मई के बाद से लगातार घट रहा है आयात

‘मेटल्स फोकस’ के आंकड़ों के अनुसार, मई में भारत ने करीब 29.4 टन सोना आयात किया था, जो पिछले साल के मुकाबले 4% कम था. इसके बाद गिरावट का दौर तेज हो गयाजून में आयात करीब 20%, जुलाई में 23.7% और अगस्त में 30% तक गिर गया. इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक मेटल्स फोकस के आंकड़ों से यह साबित नहीं होता कि सिर्फ पीएम मोदी की अपील की वजह से आयात में गिरावट हुई. गोल्ड प्राइज अभी भी डेढ़ लाख रुपए से ऊपर हैं. टैक्स ड्यूटी बढ़ने के कारण भी भारत में आयातित सोना महंगा हो गया है.

सिर्फ अपील नहीं, ड्यूटी और ऊंची कीमतें भी हैं वजह

आयात में आई इस गिरावट के पीछे दो मुख्य कारण सामने आए हैं:

  • कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी: केंद्र सरकार ने मई में सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 15% कर दी थी, जिससे विदेश से सोना मंगाना काफी महंगा हो गया.
  • सोने की रिकॉर्ड कीमतें: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव लगातार ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं, जिससे आम खरीदारों ने नए गहनों की खरीदारी सीमित कर दी है.

सरकार क्यों चाहती है सोने की खरीद कम हो?

भारत दुनिया में चीन के बाद सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है और हर साल 700 से 900 टन सोना आयात करता है. इसके लिए देश को भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है, जिससे व्यापार घाटा और चालू खाता घाटा (CAD) बढ़ता है. इसके अलावा, एक अनुमान के मुताबिक भारतीय परिवारों के पास लगभग 31,000 टन सोना निष्क्रिय पड़ा है. सरकार की मंशा है कि इस सोने का उपयोग देश की अर्थव्यवस्था में किया जाए.

विज्ञापन

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सितंबर में भी आयात में 15% तक की कमी आ सकती है, जो यह साबित करता है कि सरकारी अपील और टैक्स नीति का असर बाजार पर दिखने लगा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ