---विज्ञापन---

Muhurat Trading 2024: बाजार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 300 और निफ्टी 90 अंक चढ़कर हुआ बंद

Muhurat Trading 2024: शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग 68 साल पुरानी परंपरा है। हर सार दिवाली पर एक घंटे स्पेशल सेशन के लिए बाजार खोला जाता था।

---विज्ञापन---

Muhurat Trading 2024: दीवाली के अवसर पर शेयर बाजार में स्पेशल सेशन होता है, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है। आज यह ट्रेडिंग सेशन शाम 6 बजे से शुरू होकर 7 बजे तक चला। इससे पहले बाजार में 15 मिनट का प्री-ओपनिंग सेशन रहा था। जानकारी के अनुसार बाजार खुलते ही शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 0.80 फीसदी या 634.69 अंक की बढ़त के साथ 80,023.75 अंक पर कारोबार किया।

वहीं, निफ्टी ने 0.42 फीसदी या 101.30 अंक चढ़कर 24,306.65 अंक पर कारोबार किया। बता दें शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग 68 साल पुरानी परंपरा है। हर सार दिवाली पर एक घंटे का स्पेशल सेशन के लिए बाजार खोला जाता था। बता दें पिछली साल दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग में निफ्टी में 100.20 अंक की बढ़त आई थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Indian Railways: 1 नवंबर को बुक करने जा रहे हैं ट्रेन टिकट? पहले जान लीजिए नया नियम

कौन रहा टॉप और किस स्टॉक में आई गिरावट?

जानकारी के अनुसार निफ्टी पर शुरुआती कारोबार में एमएंडएम, आयशर मोटर्स, ओएनजीसी, टाइटन कंपनी, इंडसइंड बैंक के शेयरों ने बढ़त के साथ ट्रेंड किया। इसके अलावा ब्रिटानिया, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और एचयूएल के शेयर में मामूली गिरावट देखने को मिली। वहीं, आज कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी ब्रिकी की रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, आइशर मोटर्स के तेजी के साथ कारोबार किया।

---विज्ञापन---

क्या होता है मुहूर्त ट्रेड्रिंग ?

दिवाली पर हिंदू कैलेंडर की शुरुआत होती है। इस नव संवत के मौके पर ही शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाता है। इसमें इक्विटी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग और करेंसी डेरिवेटिव्स जैसे कई सेगमेंट में ट्रेडिंग होती है। बता दें आज मुहूर्त ट्रेड्रिंग में सेंसेक्स 300 और निफ्टी 90 अंक चढ़कर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें: भारत के मुकाबले चीन बना फेवरेट! FPI ने 2024 में 61 हजार करोड़ से ज्यादा के शेयर बेचे

---विज्ञापन---

First published on: Nov 01, 2024 07:24 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola