Pension Plan: अब बुढ़ापे की नो टेंशन, इस पॉलिसी में करें निवेश और जीवनभर पाएं पेंशन

Atal Pension Yojana

Atal Pension Yojana

विज्ञापन

Pension Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC India) समय-समय पर हर वर्ग के लिए कोई न कोई पॉलिसी लेकर आती रही है। कुछ पॉलिसी ऐसी हैं, जिनमें निवेश करके व्यक्ति अपने भविष्य को सुरक्षित करते हैं। इन्हीं पॉलिसी में से एक है न्यू जीवन शांति प्लान पॉलिसी। अगर आपको भी अपने बुढ़ापे की चिंता सता रही है, तो इस पॉलिसी को ले सकते हैं।

यह एलआईसी एक शानदार पेंशन प्लान (Pension Plan) पॉलिसी है। इस पॉलिसी के जरिए आर्थिक मोर्चे पर आप अपने बुढ़ापे को सुरक्षित कर सकते हैं। इस पॉलिसी में आपको एक समय सीमा के बाद ताउम्र पेंशन मिलता रहा है। यह एक एन्युटी स्कीम है। इसका प्लान नंबर- 858 है, जिसमें निवेशक को हर महीने पेंशन मिलती है।

विज्ञापन

आपको अगर किसी कारण बस समय से पहले नौकरी से रिटायरमेंट लेना या होना पड़ता है, तो उस समय यह पॉलिसी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। आमतौर पर रिटायरमेंट के बाद लोगों की आय का जरिया खत्म हो जाता है और दैनिक खर्चों का बोझ बढ़ जाता है। ऐसे में अगर लोगों पास पेंशन की सुविधा होती है, तो उनका जीवन सुखमय हो जाता है।

न्यू जीवन शांति प्लान पॉलिसी (LIC New Jeevan Shanti Plan) की बड़ी बातें

  • न्यू जीवन शांति प्लान पॉलिसी (Pension Plan) में लोगों को दो तरह के ऑप्शन मिलते हैं। इसमें पहला ऑप्शन ‘डेफर्ड एन्युटी फॉर सिंगल लाइफ’ है। इसके तहत एक व्यक्ति को ही पेंशन का फायदा मिलता है। जबकि दूसरा ऑप्शन ‘फर्ड एन्युटी फॉर जॉइंट लाइफ’ है। इसके तरह 2 लोग पेंशन प्लान खरीद सकते हैं।
  • इस प्लान में 30 साल से 79 साल का कोई भी व्यक्ति इन्वेस्ट कर सकता है। इस पॉलिसी की खास बात ये है कि इसे आप बाद सरेंडर भी कर सकते है। इस स्कीम में निवेशक को कम से कम डेढ़ लाख रुपये का निवेश करना होता है। जबकी इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
  • अगर कोई व्यक्ति सिंगल पॉलिसी में निवेश करता है, तो उनकी मृत्यु के बाद पैसे उनके नॉमिनी को मिलते हैं। वहीं ज्वाइंट खाते में दोनों निवशकों के गुजर जाने नॉमिनी को पैसा मिलता है। जबकि, पॉलिसी होल्डर के जीवित रहने पर पेंशन का लाभ मिलता रहता है।
  • एलआईसी के इस न्यू जीवन शांति प्लान (Pension Plan) में निवेशक हर महीने पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही निवेश के पास तीन महीने या सालाना के आधार पर भी पेंशन प्राप्त ऑप्शन मिलता है।
  • इस योजना में 10 लाख रुपये के निवेश पर 11000 रुपये से ज्यादा मासिक पेंशन के तौर पर मिलता है।

और पढ़िए – आज ही खुलवाएं ये खाता, मिलेगा तीन गुना से भी ज्यादा फायदा, यहां देखें पूरा गणित

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ