Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL Recharge Plan: आमतौर पर लोग या तो 28 दिनों की वैधता वाले प्लान को अपनाते हैं या फिर 84 दिनों की वैधता या कहें कि करीब 3 महीने की वैधता वाले प्लान को अपनाना पसंद करते हैं। जबकि, सालभर की छुट्टी के लिए कुछ ग्राहक टेलीकॉम कंपनियों के 365 दिन यानी करीब 1 साल की वैधता वाले प्लान को भी अपनाना पसंद करते हैं। अगर आप करीब 3 महीने की वैधता वाला प्लान अपनाना पसंद करते हैं जो रोजाना 1.5 जीबी डेटा और अन्य बेनिफिट्स के साथ आता हो, तो आइए जानते हैं कि रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल में से किसका सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है?
Reliance Jio Per Day 1.5GB Data Plan
रिलायंस जियो की ओर से हर दिन 1.5 जीबी डेटा वाला रिचार्ज प्लान 799 रुपये का ऑफर किया जाता है। इसके साथ 84 दिनों की वैधता मिलती है। ये प्लान हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। इसके साथ आपको जियो ऐप्स जैसे- जियो टीवी (JioTV), जियो सिनेमा (JioCinema) और जियो क्लाउड (JioCloud) का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इन सबके अलावा Unlimited 5G डेटा की भी सुविधा दी जाती है।
Bharti Airtel Per Day 1.5GB Data Plan
बात करें एयरटेल की तो ये कंपनी हर 1.5GB डेटा का मजा वो भी 84 दिनों के लिए 859 रुपये में ऑफर करती है। प्लान के साथ हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा Airtel Thanks रिवॉर्ड्स का फायदा भी मिलता है। इसके तहत एयरटेल पेमेंट्स बैंक के लिए रिवार्ड्समिनी123 सदस्यता मिलती है।
ये भी पढ़ें- 250 रुपये से कम में किसका रिचार्ज प्लान सबसे बेस्ट?
Vodafone Idea Per Day 1.5GB Data Plan
वोडाफोन आइडिया भी अपने ग्राहको को 859 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। इसके साथ भी हर दिन 1.5GB डेटा, हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा मिलता है। इसके अलावा प्लान के साथ Vi Hero अनलिमिटेड बेनिफिट मिलता है। आप रात 12 बजे सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा वीकेंड लेफ्ट ऑफर डेटा की सुविधा भी मिलती है।
BSNL Per Day 1.5GB Data Plan
जियो, एयरटेल और वीआई की तुलना में बीएसएनएल का रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता माना जा सकता है। दरअसल, बीएसएनएल की ओर से सिर्फ 485 रुपये में हर दिन 1.5GB डेटा, हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा मिलेगा। हालांकि, 84 दिन नहीं बल्कि 82 दिनों की वैधता के साथ बीएसएनएल का ये 485 रुपये वाला प्लान आता है। इसके साथ किसी तरह का एडिशनल बेनिफिट नहीं मिलता है। हालांकि, आप खुद तय कर सकते हैं कि आपकी जरूरत के हिसाब से किस कंपनी का प्लान आपके लिए किफायती साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें- साल भर की छुट्टी वाला किसका रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता?
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
7 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
9 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
9 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
10 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
12 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
14 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
15 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
15 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
16 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines