Interesting Indian Railway Rules : भारतीय रेल (Indian Railway) एशिया का दूसरा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। इसमें रोजाना ऑस्ट्रेलिया की आबादी के बराबर करीब 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। त्योहारों के सीजन में इसमें और भी वृद्धि हो जाती है।
एक बार फिर से देश में त्योहारों का सीजन शुरू होने जा रहा है। इस सीजन में ज्यादा भीड़ के कारण रिजर्वेशन मिलना आसान नहीं होता। त्योहारों में सीजन में अगर आप सफर करना चाहते हैं तो आपको कई महीने पहले ही टिकट लेना होता है वरना रिजर्वेशन मिलना बहुत ही मुश्किल होता है।
ऐसे में अगर आपको अचानाक यात्रा करनी पड़े और आपके रिजर्वेशन न हो तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। इमरजेंसी में आप बिना रिजर्वेशन (Reservation) प्लेटफॉर्म टिकट (Platform Ticket) से सफर सकते हैं।
रेलवे एक नियम के मुताबिक अगर आपके पास ट्रेवल टिकट या फिर रिजर्वेशन नहीं है और आपके लिए यात्रा जरूरी है तो आप तो आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं। ट्रेन में सवार होने के बाद आप टिकट चेकर (TTE) के पास जाकर अपना टिकट बनवा लें। है.
टीटीई आपको 250 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लेकर जहां तक का आप सफर करना चाहते हैं टिकट बना देगा। आप ट्रेन के जिस क्लास में सवार है उसके हिसाब से टीटीई आपसे किराया लेगा। साथ ही अगर जहां भी वर्थ खाली होगा वो आपको सीट भी मुहैय्या कराएगा।
यदि आप खुद प्लेटफॉर्म टिकट लेकर टिकट चेकर से पास नहीं जाते हैं वो आपसे उस प्लेटफॉर्म जहां से ट्रेन शुरू हुआ है और जहां तक जाएगी पूरा शुल्क चार्ज कर सकता है। ऐसे में आपको प्लेटफॉर्म टिकट के साथ अपने सफर की शुरुआत करते हुए सावधान रहने की जरूर है साथ ही आपको प्लेटफॉर्म टिकट को परंपरागत टिकट के विकल्प में हमेशा इस्तेमाल से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission DA Hike: 1 करोड़ कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले, डीए बढ़ाने की तैयारी में मोदी सरकार
ऐसे में जरूरी है कि अगर प्लेटफॉर्म टिकट पर यात्रा की शुरुआत की है तो आप ट्रेन में सवार टीटीई से मिले। टीटीई आपसे कुल यात्रा किराया के साथ 250 रुपए अतिरिक्त चार्ज लेकर आपका टिकट बना देगा।
यह भी पढ़ें- Atal Pension Yojana: मोदी सरकार की इस स्कीम का उठाएं फायदा, मौज में कटेगी जिंदगी, हर महीने मिलेंगे इतने रुपये
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच लाखों-करोड़ों का कारोबार, दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा
1 hr agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
5 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines