Pankaj Mishra
Read More
Atal Pension Yojana: आज के समय में हर किसी की चाहत होती है कि बुढ़ापे में उनके पास कम से इतना पैसा जरूर हो जिससे उनका काम चल सके और किसी के सामने हाथ ना फैलाना पड़े। आम लोगों की इन्हीं चिंताओं के मद्देनजर केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रह है जिससे हम और आप सभी लोग अपने भविष्य यानी बुढ़ापे को सुरक्षित कर सकें। अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) इन्हीं स्कीम में से एक है ।
अटल पेंशन योजना (APY) केंद्र सरकार की एक ऐसे योजना है। जिसमें आपको हर महीने एक मुश्त पेंशन मिलती है जिससे आम आदमी की जिंदगी आराम से कट सकती है। जिसमें आपको एक निश्चित समय के बाद हर महीने अपने लिए एक अच्छी रकम यानी पेंशन मिल सकती है।

इस योजना के तहत आपको हर महीने 210 रुपये का निवेश करना होता है और रिटायरमेंट के बाद आपको हर महीने पेंशन के रुप में 5,000 रुपये मिल सकती है। इस योजना की खासियत यह है कि आप जितनी जल्दी इसमें निवेश शुरू करेंगे, आपको उतना ही ज्यादा फायदा मिलेगा। इस योजना में आपको आपके निवेश के हिसाब से हर महीने पेंशन की राशि मिलती है। जिससे आपकी जिंदगी आराम से कट सकती है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मई 2015 को इस (Atal Pension Yojana) योजना की शुरुआत की थी। यानी इस योजना को 8 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। इस योजना के तहत निवेशक को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1000 रुये से लेकर 5000 हजार रुपये तक की मासिक पेंशन के रुप में मिलती है।
अटल पेंशन योजना में 18 से लेकर 40 साल तक के उम्र का कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है। इस योजना में कम से कम 20 साल तक निवेश करना अनिवार्य है। इस योजना का लाभ कोई भी भारतीय उठा सकता है। इसके लिए आधार, मोबाइल नंबर और सेविंग बैंक अकाउंट होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- Mukesh Ambani RIL AGM Highlights : रिलायंस एजीएम में मुकेश अंबानी ने किए ये 10 बड़े ऐलान
इस योजना में अगर कोई 18 साल का व्यक्ति प्रति महीने 42 रुपये जमा करता है उन्हें 60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने 1000 रुपये की पेंशन मिलती है। जबकि 84 रुपये जमा करने पर 2000 रुपये, वहीं 210 रुपये जमा करने पर हर महीने 5,000 रुपये पेंशन के तौर पर मिलेगा। वहीं 40 साल के व्यक्ति को 5000 रुपये की पेंशन के लिए हर महीने 1454 रुपये जमा कराने होंगे। इसी तरह अलग-अलग आयु वर्ग के लिए अलग-अलग राशि तय किया गया है।

Atal Pension Yojana
यह भी पढ़ें- PM Kisan Samman Nidhi: जानें कब तक आ सकता है 15वीं किस्त का पैसा, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।