हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IndiGo share Price Crash: भरभरा कर ग‍िरे IndiGo के शेयर, कुछ घंटों में ही म‍िट्टी में म‍िल गए करोड़ों

IndiGo Share Slump: सोमवार को IndiGo शेयर पर भी असर द‍िखा. इंटरग्लोब एविएशन, ज‍िसे आप इंडिगो के नाम से जानते हैं, उसके शेयरों में करीब 7 परसेंट की ग‍िरावट देखी गई है. शुरुआती दो घंटे में ही कंपनी के मार्केट कैप में करीब लगभग 15 हजार करोड़ रुपये की कमी आ गई.

विज्ञापन
सोमवार को शुरुआती कारोबार में इंड‍िगो के शेयर की कीमतों में 7% का ग‍िरावट देखा गया.

IndiGo Share Price Crash: इंड‍िगो की फ्लाइटें, अब भी कैंस‍िल चल रही हैं और इसके पैसेंजर्स को खासा परेशानी झेलनी पड़ रही है. लेक‍िन इसी बीच IndiGo के शेयरों पर भी इसका असर देखने को म‍िल रहा है. सोमवार के शुरुआती कारोबार में ही इंड‍िगो के शेयर की कीमतों ने गोता लगा द‍िया. इस फ्रेश ग‍िरावट के बाद इंटरग्लोब एविएशन यानी इंडिगो के मार्केट कैप में करीब 15 हजार करोड़ रुपये की कमी आ गई.

यह भी पढ़ें : दो दोस्‍तों ने कैसे शुरू की भारत की सबसे बड़ी उड़ान सेवा IndiGo, द‍िलचस्‍प है कहानी

IndiGo के शेयर की कीमत सोमवार के ट्रेडिंग सेशन में 7% से ज्‍यादा गिर गई. पिछले हफ्ते हजारों फ्लाइट्स कैंसिल होने के बाद ये 7वां द‍िन है जब स्टॉक में गिरावट आई है. ये ग‍िरावट दिल्ली एयरपोर्ट के उस बयान के बाद हुई, ज‍िसमें कहा गया है कि इंडिगो की फ्लाइट्स में देरी जारी रह सकती है. पिछले हफ्ते एविएशन वॉच डॉग ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस भी जारी क‍िया था. अब डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को शो-कॉज नोटिस का जवाब देने के लिए अतिरिक्त 24 घंटे का समय दिया है.

विज्ञापन

सोमवार को भी कैंस‍िल हुईं फ्लाइटें

नोट‍िस पाने के बाद हालांकि‍ इंड‍िगो ने यह स्‍पष्‍ट क‍िया है क‍ि 10 द‍िसंबर तक स्‍थ‍ित‍ियां सामान्‍य हो जाएंगी. लेक‍िन सोमवार सुबह तक इंड‍िगो की 250 से ज्‍यादा उड़ाने कैंस‍िल हुईं. इंडिगो ने कैंस‍िलेशन और ज्‍यादा देर हुई उड़ानों के लिए अब तक 610 करोड़ रुपये का रिफंड भरा है. वहीं दूसरी ओर कंपनी यात्र‍ियों को उनके लगेज भी पहुंचा रही है.

इंड‍िगो के शेयर की कीमत क्‍यों ग‍िर रही?

विज्ञापन
  1. इन्वेस्टर्स को इस बात की चिंता है क‍ि अगर रेगुलेटर ने कारण बताओ नोट‍िस के बाद कोई नया कदम उठाया तो इससे कंपनी का कम्प्लायंस खर्च बढ़ सकता है और एयरलाइन पर कुछ समय के लिए ऑपरेशनल रोक लग सकती है.
  2. अपडेटेड फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) रेगुलेशन आने के बाद इंड‍िगो, स्टाफ‍िंग, ड्यूटी के घंटे और शेड्यूलिंग का ठीक से इंतजाम नहीं कर पाया. उसके प्लानिंग, सुपरविजन और रिसोर्स मैनेजमेंट में गंभीर कमियां दिखाई दीं, जिससे सर्विस में बड़ी रुकावटें आईं.
  3. दिल्ली एयरपोर्ट ने रविवार को एक बयान में कहा क‍ि इंडिगो की फ्लाइट्स में देरी जारी रह सकती है.

स्पाइसजेट के शेयर की कीमत में तेजी
दूसरी ओर, इंडिगो की फ्लाइट में रुकावट के बीच स्पाइसजेट के शेयर की कीमत में 12% तक की बढ़ोतरी हुई. ये लगातार दूसरा द‍िन है, ज‍ब स्‍पाइसजेट के शेयरों की कीमत में तेजी है. स्पाइसजेट के शेयर की कीमत में तेजी, उसके कॉम्पिटिटर इंटरग्लोब एविएशन की कई फ्लाइट में देरी और कैंसलेशन के बाद आई. इससे स्पाइसजेट फ्लाइट्स के लिए बुकिंग भी बढ़ गई.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola