India’s GDP 2022-23: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारत की वास्तविक जीडीपी में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि रही है, जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में यह 9.1 प्रतिशत थी।
एमएसओ ने जारी किया आंकड़ा
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा है कि जनवरी-मार्च तिमाही में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 6.1 प्रतिशत बढ़ा था, जबकि पिछली तिमाही में यह 4.4 प्रतिशत था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान वास्तविक जीडीपी में भारत की वृद्धि 2021-22 में 9.1% की तुलना में 7.2% पर आ गई है।
MoSPI ने जीडीपी को लेकर ये कहा
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) की ओर से कहा गया है कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की जीडीपी या मौजूदा कीमतों पर जीडीपी 16.1 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। मंत्रालय ने कहा है कि मार्च तिमाही के लिए, मौजूदा कीमतों पर भारत की जीडीपी में 10.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
वित्तवर्ष 2023-24 में इस स्थिति का अनुमान
उधर, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि 2023-24 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि 6.5 प्रतिशत अनुमानित है, जबकि जोखिम समान रूप से संतुलित है। इस दौरान अर्थव्यवस्था के 7 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है।
आरबीआई ने मंगलवार को जारी अपनी एक रिपोर्ट में भारत की वृद्धि गति 2023-24 में स्थिर रहने की संभावना है, जबकि मुद्रास्फीति के दबाव में कमी के बावजूद वैश्विक दृष्टिकोण से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
1 hr agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
1 hr agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
2 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
2 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
15 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
18 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
19 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
19 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
21 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines