LPG Pipeline Update: अब डायरेक्‍ट होगी गैस की सप्‍लाई, देश में बिछेगी 2500 किमी लंबी LPG पाइपलाइन

भारत में 12500 करोड़ रुपये की लागत से 2500 किमी लंबा LPG पाइपलाइन नेटवर्क ब‍िछेगा। यानी अब गैस टैंकरों की जगह पाइपलाइन से रसोई गैस पहुंचेगी। पूरी ड‍िटेल यहां चेक करें

gas pipeline

भारत सरकार ने देश में रसोई गैस (LPG) की सप्लाई चेन को पूरी तरह बदलने और इसे सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) ने देश के विभिन्न हिस्सों में 2,500 किलोमीटर लंबी चार प्रमुख एलपीजी पाइपलाइनों के विकास के लिए निविदा प्रक्रिया (Bidding) शुरू कर दी है। इस पूरी परियोजना पर लगभग ₹12,500 करोड़ का निवेश किया जाएगा।

विज्ञापन

सड़कों पर कम होंगे गैस टैंकर, घटेगा दुर्घटनाओं का खतरा

वर्तमान में एलपीजी का एक बड़ा हिस्सा रिफाइनरियों और बंदरगाहों से बॉटलिंग प्लांटों तक बड़े टैंकरों (Bulk Tankers) के जरिए सड़क मार्ग से पहुंचाया जाता है। पीएनजीआरबी के अनुसार, सड़क हादसों के खतरों को कम करने के लिए पाइपलाइन सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद माध्यम है। पाइपलाइन के जरिए गैस भेजने से न केवल ट्रांसपोर्टेशन की लागत कम होगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।

विज्ञापन

इन 4 प्रमुख पाइपलाइनों पर हो रहा है काम:
इस रणनीतिक पहल के तहत चार प्रमुख रूट तय किए गए हैं, जो रिफाइनरियों और इम्पोर्ट टर्मिनलों को सीधे बॉटलिंग प्लांटों से जोड़ेंगे:

  • चेरलापल्ली – नागपुर पाइपलाइन
  • शिक्रापुर – हुबली – गोवा पाइपलाइन
  • पारादीप – रायपुर पाइपलाइन
  • झांसी – सितारगंज पाइपलाइन

सप्लाई संकट में स्टोरेज का करेंगी काम
ये पाइपलाइनें न केवल गैस के परिवहन का जरिया बनेंगी, बल्कि जरूरत के समय स्टोरेज (भंडारण) के रूप में भी काम करेंगी। मध्य पूर्व में तनाव या किसी अन्य कारण से यदि सप्लाई चेन प्रभावित होती है, तो ये पाइपलाइनें देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेंगी।

विज्ञापन

क्यों जरूरी है यह कदम?
भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है। वर्तमान में 9 एलपीजी पाइपलाइन परियोजनाओं की पहचान की गई है, जिनमें से इन चार पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। पोर्ट्स (बंदरगाहों) को सीधे बॉटलिंग प्लांट से जोड़ने से गैस वितरण की दक्षता और विश्वसनीयता कई गुना बढ़ जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ