Bank Holiday Alert: आज इन शहरों में नहीं खुले हैं बैंक, निकलने से पहले चेक करें लिस्ट

आज 16 अप्रैल 2026 को देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप घर से बैंक के किसी काम के लिए निकलने वाले हैं, तो यह जरूर जान लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं।

bank holiday today (2)

इन बैंक शाखाओं में आज छुट्टी रहेगी

Bank Holiday Today: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी के बाद, आज 16 अप्रैल को भी देश के कई राज्यों में बैंक बंद हैं। आरबीआई (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, आज क्षेत्रीय त्योहारों के चलते कई प्रमुख शहरों में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

विज्ञापन

क्यों है आज छुट्टी?

आज बैंकों की छुट्टी के पीछे कई क्षेत्रीय कारण हैं। असम और पश्चिम बंगाल में बोहाग बिहू/पोइला बैशाख और नए साल का जश्न है। वहीं केरल आज में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार विशु है। वहीं हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस (हिमाचल दिवस) के अवसर पर अवकाश है।

विज्ञापन

इन शहरों में ताला बंद: क्या आपका शहर भी है शामिल?
आज इन शहरों में बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी:

गुवाहाटी (असम)
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
कोच्चि और तिरुवनंतपुरम (केरल)
शिमला (हिमाचल प्रदेश)
ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश)

विज्ञापन

डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू: घर बैठे निपटाएं अपने काम
भले ही बैंक की शाखाएं बंद हों, लेकिन आपकी बैंकिंग सेवाएं नहीं रुकेंगी। नेट बैंकिंग (Net Banking), मोबाइल ऐप और यूपीआई (UPI) के जरिए आप फंड ट्रांसफर और अन्य काम कर सकते हैं। एटीएम (ATM) सेवाएं भी पूरे देश में सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

आरबीआई का नियम: तीन तरह की होती हैं बैंक छुट्टियां
क्या आप जानते हैं? आरबीआई बैंकों की छुट्टियों को तीन श्रेणियों में बांटता है:

विज्ञापन
  • नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टियां।
  • आरटीजीएस (RTGS) छुट्टियां।
  • बैंकों के खाते बंद करने (Accounts Closing) के दिन।

देशभर में राष्ट्रीय अवकाशों के अलावा अन्य छुट्टियां राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ