Gold Rate Alert: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने वालों को लगेगा झटका! 1.62 लाख तक जा सकती है कीमत

Gold Rate Alert: अक्षय तृतीया से पहले सोने में तेजी देखने को म‍िल रही है। 15 अप्रैल को सोना 3000 रुपये और चांदी 12000 रुपये तक महंगी हुई। एक्सपर्ट्स का दावा है क‍ि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया तक सोना 1.62 लाख रुपये पार जा सकता है।

Gold Rate Alert.jpg

अक्षय तृतीया पर सोने के दाम में तेजी आ सकती है

Akshaya Tritiya Gold Rate: अक्षय तृतीया का पावन पर्व नजदीक है, लेकिन अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार की ताजा तेजी आपके पसीने छुड़ा सकती है। वेडिंग सीजन शुरू होते ही भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने रॉकेट जैसी रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार 15 अप्रैल को IBJA पर सोने के दाम में 3000 रुपये और चांदी में 12000 रुपये तक का भारी उछाल दर्ज किया गया।

विज्ञापन

IBJA पर क्या हैं आज के भाव? (प्रति 10 ग्राम)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली है:

विज्ञापन

24 कैरेट गोल्ड: 2854 रुपये की बढ़त के साथ 152,865 रुपये पर पहुंचा।

22 कैरेट गोल्ड: 2614 रुपये की मजबूती के साथ 140,024 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

विज्ञापन

18 कैरेट गोल्ड: 2141 रुपये के उछाल के साथ 114,649 रुपये हो गया।

चांदी की चमक: चांदी में 12038 रुपये की बड़ी छलांग लगी है, जिससे भाव 249,019 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचा है।

विज्ञापन

महीने भर का उतार-चढ़ाव: गिरावट के बाद अचानक आई तेजी
हैरानी की बात यह है कि पिछले एक महीने में सोना करीब 3571 रुपये सस्ता हुआ था। 16 मार्च को 24 कैरेट सोने की कीमत 156,436 रुपये थी, लेकिन अक्षय तृतीया और शादी सीजन की आहट ने बाजार का रुख पूरी तरह पलट दिया है। चांदी में भी पिछले महीने के मुकाबले 308 रुपये की मामूली बढ़त के साथ अब बड़ी तेजी के संकेत मिल रहे हैं।

अक्षय तृतीया तक 1.62 लाख रुपये का टारगेट
दैन‍िक जागरण की र‍िपोर्ट के अनुसार ऑल इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सिंघल ने कीमतों को लेकर बड़ा अनुमान जताया है। उनके अनुसार 15 अप्रैल से वेडिंग सीजन शुरू होने के कारण फिजिकल गोल्ड की डिमांड बढ़ गई है। 19 अप्रैल (अक्षय तृतीया) तक भारी मांग के चलते सोना 162,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर सकता है।

विज्ञापन

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अक्षय तृतीया तक मांग कम होने के आसार नहीं हैं। ऐसे में जो लोग शादियों के लिए खरीदारी करना चाहते हैं, उनके लिए हर छोटी गिरावट पर खरीदारी करना समझदारी हो सकती है। हालांकि, ऊंचे भावों पर एकमुश्त निवेश करने के बजाय किस्तों में खरीदारी (SIP मोड) बेहतर विकल्प हो सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ