Steve Smith Networth: कितने अमीर हैं स्टीव स्मिथ, क्रिकेट के अलावा कमाई के सोर्स क्या?

Steve Smith Retirement: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से ऐलान कर दिया है। चलिए जानते हैं उनके कमाई के जरिए और और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।

Steve Smith

Steve Smith

विज्ञापन

Steve Smith Retirement: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत से मिली हार के बाद वनडे क्रिकेट से दूरी बना ली है, जहां उन्होंने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। हालांकि स्टीव ऑस्ट्रेलिया की ओर से टी-20 और टेस्ट फॉर्मेट में खेलते रहेंगे। स्मिथ ने चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल भारत के खिलाफ अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा 73 रनों की पारी खेली थी। उनके संन्यास के बाद आइए एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ पर।

यह भी पढ़ें: स्टीव स्मिथ vs विराट कोहली: क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में किसके आंकड़े बेहतर? जानें पूरी डिटेल्स

विज्ञापन

Steven Smith की कुल संपत्ति

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टीव स्मिथ की नेटवर्थ लगभग 30 मिलियन डॉलर (लगभग 250 करोड़ रुपये) है। अगर उनकी कमाई के सोर्स की बात की जाए, तो यह उन्होंने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से कमाई है। स्टीव ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, बल्कि दुनिया के टॉप मोस्ट अर्निंग प्लेयर्स में से भी एक हैं।

IPL भी है इनकम सोर्स

स्टीव स्मिथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से तो मोटी रकम कमाते ही हैं, लेकिन इसके अलावा उन्होंने कुछ कमाई आईपीएल से भी की है। बता दें कि ब्रांड एंडोर्समेंट से भी स्मिथ सालाना 5 से 10 करोड़ रुपये कमाते हैं। स्मिथ रियल एस्टेट का भी हिस्सा हैं, जहां उन्होंने कई बिजनेस में इंवेस्टमेंट की है।

विज्ञापन

लग्जरी लाइफस्टाइल

क्रिकेटर स्टीव स्मिथ के पास एक बंगला और कई गाड़ियां हैं। स्टीव को लग्जरी गाड़ियों का खूब शौक है, उनके पास मैकलारेन 570एस और मर्सिडीज एसयूवी भी है। यह गाड़ियां हाई प्रोफाइल कार में से एक होती हैं। स्टीव स्मिथ के सोशल मीडिया पर वैकेशन्स की कई पोस्ट मौजूद हैं, जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें ट्रैवलिंग का भी शौक है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ