CT 2025: गौतम गंभीर ने खोला राज, क्यों पंत की जगह केएल राहुल है टीम की पहली पसंद?

Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने कमाल की पारी खेली। वहीं गौतम गंभीर ने मैच के बाद बताया क्यों ऋषभ पंत की जगह वनडे में केएल राहुल टीम इंडिया की पहली पसंद है।

Gautam Gambhir To KL Rahul

Gautam Gambhir To KL Rahul

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया दो विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और ऋषभ पंत के साथ उतरी है। हालांकि अभी तक एक भी मैच की प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत को खेलने का मौका नहीं मिला है। चारों मैचों में कप्तान और कोच ने केएल राहुल पर ही भरोसा जताया है। इसको लेकर फैंस के मन में भी काफी सवाल थे कि आखिर पंत को एक भी मैच में क्यों नहीं मौका दे रहे हैं। इसको लेकर अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है कि आखिर पंत की जगह राहुल क्यों टीम इंडिया की पहली पसंद बने हुए हैं।

विज्ञापन

पंत नहीं राहुल टीम इंडिया की पहली पसंद

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने केएल राहुल को लेकर कहा कि “केएल का वन-डे क्रिकेट में औसत 50 है, यही जवाब है। मुझे इसकी परवाह नहीं है कि लोग इसके बारे में क्या कहते हैं, वे इसके बारे में कैसे बात करते हैं, क्या उनके पास कोई एजेंडा है। मेरा काम 140 करोड़ भारतीयों और ड्रेसिंग रूम में अपने खिलाड़ियों के साथ ईमानदार रहना है।”

विज्ञापन

विज्ञापन

केएल राहुल ने सेमीफाइनल में खेली शानदार पारी

सेमीफाइनल में वैसे तो विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 84 रनों की पारी खेली, लेकिन कोहली का विकेट गिरने के बाद एक समय भारतीय फैंस की धड़कने थोड़ी बढ़ गई थी। वहीं, दूसरे तरफ बल्लेबाजी कर रहे राहुल के दिमाग में कुछ ओर ही चल रहा था।

विज्ञापन

राहुल टीम इंडिया को जीताकर ही मैदान से बाहर जाना चाहते थे और उन्होंने ऐसा किया भी। सेमीफाइनल में केएल राहुल ने 34 गेंदों पर 42 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान राहुल ने 2 छक्के और 2 चौके लगाए। इसके राहुल विकेटकीपिंग भी काफी अच्छी कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ