हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हेमा माल‍िनी और धर्मेंद्र में कौन है ज्‍यादा अमीर, नेटवर्थ देख कहेंगे कहां से आता है इतना पैसा

Hema Malini Birthday: आज हेमा माल‍िनी का जन्‍मद‍िन है और इस मौके पर आपको बताते हैं क‍ि क्‍या हेमा माल‍िनी अपने पत‍ि धर्मेंद्र के मुकाबले ज्‍यादा अमीर हैं? यहां उनकी नटवर्थ जानें

विज्ञापन

Hema Malini Dharmendra Net Worth: भारत में कोई ऐसा व्‍यक्‍ति‍ नहीं होगा जो हेमा माल‍िनी को नहीं जानता होगा. ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा माल‍िनी के अभिनय के दीवाने आज भी हैं. इसके अलावा वह पॉल‍िक्‍स में भी एक्‍ट‍िव हैं. उनके पत‍ि धर्मेंद्र को भी फ‍िल्‍मी जगत में उनके एक्‍टिंग का लोहा सभी ने माना है. यानी हेमा और धर्मेंद्र, दोनों सफल एक्‍टर्स रहे हैं. ऐसे में आपके मन में ये सवाल जरूर आता होगा क‍ि दोनों में ज्‍यादा अमीर कौन है? आइये आपको बताते हैं:

Hema Malini Net Worth : हेमा मालिनी, जो अब 76 वर्ष की हैं, का जन्म 16 अक्टूबर, 1948 को तमिलनाडु के अम्मानकुडी में हुआ था. धर्मेंद्र के साथ उनकी प्रेम कहानी आज भी चर्चित है. उनकी पहली मुलाकात ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म ‘आसमान महल’ के प्रीमियर के दौरान हुई थी, लेकिन उनका रिश्ता फिल्म ‘शोले’ की शूटिंग के दौरान गहरा हुआ. साल 1980 में उनकी शादी हुई. साल 2024 में, हेमा मालिनी ने एक हलफनामा दायर कर अपनी कुल संपत्ति 142 करोड़ रुपये बताई.

Dharmendra Net Worth: बता दें क‍ि साल 1960 में फ‍िल्म “दिल भी तेरा हम भी तेरे” से धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्‍होंने 300 से ज्‍यादा फ‍िल्मों में काम किया है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार साल 2024 तक उनकी कुल संपत्ति लगभग 20 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

पर‍िवार के दूसरे सदस्‍यों की नेटवर्थ :

धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल, जो हाल ही में अपने काम से धूम मचा रहे हैं, की कुल संपत्ति विभिन्न स्रोतों के अनुसार 66.7 करोड़ रुपये है. लाइफस्टाइल एशिया के अनुसार, देओल परिवार के सबसे बड़े बेटे सनी देओल की कुल संपत्ति 130 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

धर्मेंद्र के भतीजे अभय भी देओल परिवार का हिस्सा हैं. उन्होंने 2005 में फिल्म ‘सोचा न था’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और लगभग 13 फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें से अधिकांश बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रहीं. इसके बावजूद, मेन्स एक्सपी की रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 400 करोड़ रुपये है. ऐसा लगता है कि वह परिवार के सबसे अमीर भाई-बहन हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola