Gold and silver prices in new year 2024: साल 2023 बीतने में अब सिर्फ एक दिन बचा हुआ है। साल खत्म होते समय सोना चांदी खरीदने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी रही। सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। शुक्रवार 29 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 350 रुपये की गिरावट देखी गई और यह 63,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी गई और इसके दाम 1,000 रुपये लुढ़क गए। चांदी की कीमत 78,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। लेकिन साल 2024 में ऐसा नहीं रहेगा। नए साल में सोना महंगा होने के आसार हैं। संभावना जताई गई है कि आने वाले नए साल में सोना 72 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाएगा।
ये भी पढ़ें-रामनगरी अयोध्या से पीएम मोदी ने कहीं ये 10 बड़ी बातें, 22 जनवरी के लिए की खास अपील
ज्यादा सोना खरीदेंगे लोग
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 में सोने में लोगों की रुचि बनी रहेगी। केंद्रीय बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं और इसका भंडार जमा कर रहे हैं। कीमतों में गिरावट की वजह से लोग ज्यादा सोना खरीदेंगे जिसकी वजह से आने वाले साल में सोने के दाम नई ऊंचाई पर पहुंच जाएंगे।
सोने के लिए अच्छा माहौल
साल 2023 में सोने से 15% का एक अच्छा रिटर्न मिला है और 2024 में भी अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर बढ़ाने को खत्म करने के संकेत दिए हैं। उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक 2024 में ब्याज दरों में कटौती करेगा। इससे अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट होगी और सोने के लिए एक अच्छा माहौल बनेगा। सोने के लिए प्रमुख सपोर्ट लेवल 59 हजार रुपये और 58 हजार 700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आंकी गई है। कीमतें कम होने से ग्राहकों का सोने की तरफ आकर्षण बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें-6 और Vande Bharat ट्रेनें मिलीं देश को, वैष्णो देवी भक्तों के लिए भी खुशखबरी, जानें रूट और टाइमिंग
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
3 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
4 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
5 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
7 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
8 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
10 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
11 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
11 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines