6 और Vande Bharat ट्रेनें मिलीं देश को, वैष्णो देवी भक्तों के लिए भी खुशखबरी, जानें रूट और टाइमिंग

Vande Bharat Trains Launching: देशवासियों को आज 6 और वंदे भारत ट्रेनें मिली हैं, जिनमें से एक वैष्णो देवी भक्तों के लिए है, जानें रूट…

PM Modi Launched Vande Bharat Trains

PM Modi Launched Vande Bharat Trains

PM Modi Launched Vande Bharat Trains: नए साल का तोहफा देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 6 और वंदे भारत ट्रेनें दी। इसमें एक खुशखबरी वैष्णो देवी के भक्तों के लिए भी है, क्योंकि एक वंदे भारत एक जनवरी से दिल्ली-कटरा के बीच भी दौड़ेगी। इसके साथ ही वैष्णो देवी के भक्तों को 2 वंदे भारत ट्रेनें मिल गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अयोध्या से वर्चुअल तरीके से 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। यह नई वंदे भारत ट्रेनें श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली, अमृतसर से दिल्ली, कोयंबटूर से बेंगलुरु कैंट, अयोध्या से दिल्ली, मैंगलोर से मडगांव और जालना से मुंबई के बीच दौड़ेंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

अयोध्या से दिल्ली वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग यह रहेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। एक अमृत भारत ट्रेन दरभंगा से अयोध्या होते हुए आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली तक जाएगी, जबकि दूसरी ट्रेन मालदा टाउन से बेंगलुरु के विश्वेशरैया टर्मिनस तक चलेगी। वहीं वंदे भारत ट्रेन अयोध्या से आनंद विहार के लिए सुबह 6.10 पर चलेगी। 11 बजे यह कानपुर और 12.25 पर लखनऊ पहुंचेगी। यहां से चलकर ट्रेन दोपहर 2.35 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में वंदे भारत ट्रेन दोपहर 3.15 पर अयोध्या से चलेगी। लखनऊ में ट्रेन शाम 5.15 पर पहुंचेगी और यहां से चलकर रात 11.40 पर आनंद विहार टर्मिनस दिल्ली पहुंचेगी। यह राम मंदिर भक्तों के लिए खुशखबरी है।

विज्ञापन

2019 में दिल्ली-कटड़ा के बीच दौड़ी थी पहली वंदे भारत

बता दें कि दिल्ली से कटड़ा के बीच पहली वंदे भारत ट्रेन 2019 में दौड़ी थी। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन मंगलवार को छोड़कर सुबह दिल्ली से 6 बजे चलती है और 2 बजे कटड़ा पहुंचती है। वापसी में ट्रेन दोपहर बाद 3 बजे कटड़ा से रवाना होती है और रात 11 बजे दिल्ली पहुंचती है। दूसरी वंदे भारत सुबह कटड़ा से रवाना होगी और शाम को दिल्ली से चलेगी। इस तरह वैष्णो देवी भक्तों को सुबह और शाम दोनों समय वंदे भारत ट्रेन उपलब्ध होगी। कटड़ा से 12:30 बजे ट्रेन रवाना होगी। रास्ते में 2 मिनट के लिए ट्रेन ऊधमपुर रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे वंदे भारत कठुआ रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

विज्ञापन

2 अमृत भारत ट्रेनों का रूट…

1. दरभंगा-अयोध्या जंक्शन टू दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनस)
2. मालदा टाउन टू बेंगलुरु

6 वंदे भारत ट्रेनों का रूट…

1. श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली
2. अमृतसर – दिल्ली
3.कोयंबटूर – बेंगलुरु
4. मंगलुरु – मडगांव
5. जालना – मुंबई
6. अयोध्या धाम जंक्शन- दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनस)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ