Gopichand P Hinduja Net Worth in Rupees : भारतीय मूल के बिजनेस टाइकून गोपीचंद पी हिंदुजा का मंगलवार, 4 नवंबर को ब्रिटेन की राजधानी लंदन में निधन हो गया. इसी साल उन्हें ब्रिटेन का सबसे अमीर शख्स होने का खिताब दिया गया था. भारतीय मूल के गोपीचंद पी हिंदुजा ने ब्रिटिश नागरिकता ली थी और 85 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. आइये जानते हैं कि गोपीचंद अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं और उनका नेटवर्थ कितना था?
विश्वभर में फैला है उनका बिजनेस
गोपीचंद के नेतृत्व में, हिंदुजा समूह ऑटोमोटिव, बैंकिंग और वित्त, आईटी, स्वास्थ्य सेवा, बिजली, रियल एस्टेट और मीडिया सहित 11 प्रमुख क्षेत्रों में काम कर रहा है. समूह की जिन कंपनियों ने सबसे ज्यादा नाम और बिजनेस कमाया, उसमें अशोक लीलैंड, इंडसइंड बैंक और नेक्स्टडिजिटल लिमिटेड शामिल हैं और इन्हें भारत के सबसे सम्मानित और पहचाने जाने वाले ब्रांडों में देखा जाता है.
यूके का सबसे धनी परिवार
संडे टाइम्स रिच लिस्ट के 2025 संस्करण में हिंदुजा परिवार को 32.3 बिलियन पाउंड की कुल संपत्ति के साथ यूनाइटेड किंगडम में सबसे धनी बताया गया.
कॉर्पोरेट जगत में “जीपी” के नाम से मशहूर गोपीचंद साल 1959 में अपने पारिवारिक व्यवसाय में शामिल हुए. तब वो और उनका परिवार मुंबई में रहते थे. देखते ही देखते उनके नेतृत्व में हिंदुजा ग्रुप भारत और पश्चिम एशिया के बीच 20 अरब डॉलर का मल्टीनेशनल ग्रुप बन गया. साल 1979 में हिंदुजा ग्रुप को लंदन ट्रांसफर कर लिया. आज, यह समूह बैंकिंग, ऑटोमोटिव, ऊर्जा, मीडिया, स्वास्थ्य सेवा, रक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में काम कर रहा है. दुनिया भर में लगभग 2,00,000 लोगों को रोजगार देता है.
इसकी शाखाएं भारत, यूके, यूरोप, मध्य पूर्व और अमेरिका में फैली हुई हैं.
विरासत और नेटवर्थ
गोपीचंद हिंदुजा अपने पीछे न केवल अरबों डॉलर का साम्राज्य छोड़ गए हैं, बल्कि वैश्विक सौदेबाजी, रणनीतिक विविधीकरण और भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक सफलता की कहानियों में से एक की विरासत भी छोड़ गए हैं.
द संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, हिंदुजा परिवार की अनुमानित संपत्ति £37 बिलियन से अधिक है, जो उन्हें ब्रिटेन का सबसे अमीर परिवार बनाती है.
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
14 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
15 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
16 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
16 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
17 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
21 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
22 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
22 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines