Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमत फिर धड़ाम गिरी, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today 5 May 2024: सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट रही है। पिछले रविवार के मुकाबले आज सोने की कीमत 1100 रुपये तो चांदी की कीमत 1000 गिर गई है।

Gold Silver Price

Gold Silver Price

विज्ञापन

Gold Silver Price Today 5 May 2024: इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। आज 18 कैरेट सोने का भाव 53,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। वहीं 22 कैरेट का सोना 65,850 और 24 कैरेट का सोना 71,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इसी प्रकार चांदी भी घरेलू बाजार में 83 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

एक हफ्ते में गिर गई कीमत

बात अगर पिछले एक हफ्ते की करें तो सोने में गिरावट आई है। पिछले रविवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 66,850 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। आज यह गिरकर 65,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। एक हफ्ते में इसमें 1000 रुपये की गिरावट आई है। वहीं 24 कैरेट का सोना एक हफ्ते में 1100 रुपये गिर गया। पिछले रविवार को यह 72,930 रुपये 10 ग्राम था। आज यह गिरकर 71,830 रुपये रह गया है। बात अगर चांदी की करें तो एक हफ्ते में इसमें भी गिरावट आई है। पिछले रविवार को चांदी कीमत 84 हजार रुपये प्रति किलो थी। आज यह गिरकर 83 हजार रुपये रह गई है। चांदी की कीमत में एक हफ्ते में 1000 रुपये की गिरावट आई है।

विज्ञापन

इस कारण गिर रही कीमत

पिछले महीने की शुरुआत में ईरान और इजराइल के बीच तनाव को लेकर देश में सोने की कीमत काफी बढ़ गई थी। उस दौरान यह अपने हाई लेवल पर पहुंच गई थी। लेकिन इन दोनों देशों के बीच बाद में मामला शांत हो गया और कीमतें गिरनी शुरू हो गईं। सोने की कीमत सिर्फ भारत में ही नहीं, इंटरनेशनल मार्केट में भी कम हो गई है।

चार महानगरों में सोने-चांदी का भाव

दिल्ली : सोने की कीमत 71,980 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 83,000 रुपये/1 किलो।
मुंबई : सोने की कीमत 71,830 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 83,000 रुपये/1 किलो।
चेन्नई : सोने की कीमत 72,000 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 86,500 रुपये/1 किलो।
कोलकाता : सोने की कीमत 71,830 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 83,000 रुपये/1 किलो।

अन्य शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर 22K का रेट 24K का रेट 18K का रेट
जयपुर ₹66,000 ₹71,980 ₹54,000
बेंगलुरु ₹65,850 ₹71,830 ₹53,880
हैदराबाद ₹65,850 ₹71,830 ₹53,880
केरल ₹65,850 ₹71,830 ₹53,880
अहमदाबाद ₹65,900 ₹71,880 ₹53,918
पटना ₹65,900 ₹71,880 ₹53,918
चंडीगढ़ ₹66,000 ₹71,980 ₹54,000
अयोध्या ₹66,000 ₹71,980 ₹54,000
वडोदरा ₹65,900 ₹71,880 ₹53,918
नोएडा ₹66,000 ₹71,980 ₹54,000

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ