Gold Silver Rate Today : और गिर गई सोने-चांदी की कीमत, जल्दी-जल्दी खरीद लो; जानें- क्या है आज का भाव

Gold Silver Price Today 24 June 2024: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को सोने और चांदी, दोनों की कीमतें गिर गईं। यह कीमत 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट, तीनों तरह के सोने में देखने को मिली। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इसे खरीदने का यह अच्छा समय है। जानें, आपके शहर में सोने-चांदी का भाव क्या हो गया है:

Gold Silver Price

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।

विज्ञापन

Gold Silver Price Today 24 June 2024: सोना और चांदी में निवेश करने वालों के लिए यह महीने सही नहीं चल रहा है। दोनों में से कोई भी धातु निवेशकों को अच्छा रिटर्न नहीं दे रही है। या कह सकते हैं कि रिटर्न मिल ही नहीं रहा है। कभी कीमत बढ़ती है तो कभी कम हो जाती है। सोमवार को हफ्ते की शुरुआत सोना और चांदी, दोनों धातुओं की कीमत में गिरावट के साथ हुई। पिछले हफ्ते की भी शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस बार सोने की कीमत पिछले हफ्ते से भी नीचे आ गई है। हालांकि चांदी में एक हफ्ते में मामूली बढ़ोतरी हुई है। लेकिन सोमवार को इसमें भी गिरावट आई।

इतना सस्ता हो गया सोना

सोमवार को 22 कैरेट के सोने में 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ यह 66,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं 24 कैरेट के सोने में 150 रुपये की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ इसकी कीमत 72,230 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं बात अगर 18 कैरेट के सोने की करें तो इसमें 80 रुपये (प्रति 10 ग्राम) की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ 18 कैरेट के सोने की कीमत 54,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

विज्ञापन

इतनी सस्ती हुई चांदी

सोमवार को चांदी की कीमत भी गिर गई। इसमें 300 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई। अब चांदी 91,700 रुपये प्रति किलो हो गई है। शनिवार को भी चांदी की कीमत में गिरावट आई थी। उस दिन चांदी 2000 रुपये प्रति किलो गिर गई थी। इससे पहले 19 जून को चांदी का भाव 91,000 रुपये प्रति किलो था। यानी कह सकते हैं कि चांदी अपने 5 दिन पहले वाली कीमत से मात्र 700 रुपये ही ज्यादा है।

चार महानगरों में सोने-चांदी का भाव

दिल्ली : सोने की कीमत 72,380 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 91,700 रुपये/1 किलो।
मुंबई : सोने की कीमत 72,230 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 91,700 रुपये/1 किलो।
चेन्नई : सोने की कीमत 73,100 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 86,200 रुपये/1 किलो।
कोलकाता : सोने की कीमत 72,230 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 91,700 रुपये/1 किलो।

विज्ञापन

अन्य शहरों में सोने के रेट (प्रति 10 ग्राम)

शहर 22K सोने के रेट 24K सोने के रेट
बेंगलुरु 66250 73100
हैदराबाद 66250 73100
केरल 66250 73100
पुणे 66250 73100
वडोदरा 66250 73100
अहमदाबाद 66250 73100
जयपुर 66400 72380
लखनऊ 66400 72380
पटना 66300 72280
चंडीगढ़ 66400 72380
गुरुग्राम 66400 72380
नोएडा 66400 72380
गाजियाबाद 66400 72380

 

विज्ञापन

नोट: ऊपर बताई सोने और चांदी की कीमत गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार है। इन कीमतों में किसी तरह का कोई टैक्स एड नहीं किया गया है। आपके शहर के ज्वैलर्स शॉप पर सोने-चांदी के दाम अलग-अलग हो सकते हैं। इन पर लगने वाले मेकिंग चार्ज, जीएसटी आदि टैक्स के कारण सोने-चांदी के दाम ज्यादा भी हो सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ