Gold Silver Price Today 21 April 2024: इस साल की शुरुआत से ही सोने-चांदी की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। फिलहाल, गोल्ड का रेट ऑल टाइम हाई पर बना हुआ है। दूसरी तरफ चांदी के भी तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि बढ़ी हुई कीमतों के बावजूद लोग तेजी से गोल्ड में इन्वेस्ट कर रहे हैं।
अभी और बढ़ेंगे सोने के भाव
सोने और चांदी की खरीदारी में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। वहीं, कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि जल्द ही गोल्ड का प्राइस 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आंकड़े को टच कर सकती है। आइए पहले आज के लेटेस्ट रेट जानते हैं और फिर यह भी जानेंगे आखिर गोल्ड का रेट क्यों इतना बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें : Gold Loan लेने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें
देश में क्या है सोने चांदी का भाव?
गुड रिटर्न की वेबसाइट के मुताबिक देश में आज 24K गोल्ड का रेट 74,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 22 कैरट सोने का भाव 68,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 18 कैरट गोल्ड का रेट 55,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी तरफ चांदी की कीमत आज 85,500 रुपये प्रति किलो है। बात करें अंतरराष्ट्रीय बाजार की तो यहां गोल्ड का रेट 2,418 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर बना हुआ है।
चार महानगरों में गोल्ड का रेट क्या है?
- दिल्ली में सोने की कीमत 74,390 रुपये/10 ग्राम है जबकि चांदी की कीमत 86500 रुपये/1 किलो है।
- मुंबई में सोने की कीमत 74,240 रुपये/10 ग्राम है जबकि चांदी की कीमत 86500 रुपये/1 किलो है।
- चेन्नई में सोने की कीमत 75,110 रुपये/10 ग्राम है जबकि चांदी की कीमत 90000 रुपये/1 किलो है।
- कोलकाता में सोने की कीमत 74,240 रुपये/10 ग्राम है जबकि चांदी की कीमत 86500 रुपये/1 किलो है।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव?
गोल्ड के प्राइस में तेजी आने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं जिसमें सेंट्रल बैंक की खरीदारी से लेकर इन्फ्लेशन का दबाव और बढ़ी हुई रिटेल डिमांड को सोने के भाव में उछाल का कारण बताया जा रहा है। वहीं, ईरान-इजराइल के बीच तनाव का असर भी गोल्ड की कीमतों पर देखने को मिला है। बता दें कि साल 2024 की शुरुआती तिमाही में गोल्ड का रेट 13 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गया है।
संबंधित खबरें
RBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
10 mins agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
2 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
3 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
4 hrs agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
12 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
15 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
16 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
17 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
21 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines